Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

विकसित भारत संकल्प यात्रा विधान सभा जमानियां के नारियांव पहुंची।

ब्यूरो 19-12-2023

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231219-WA0055.jpg

गाजीपुर के जमानियां में विकसित भारत संकल्प यात्रा धीरे धीरे विधान सभा के नारियांव में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी  मनोज यादव, ग्राम प्रधान सच्चितन्न्द पासवान जी के नेतृत्व में शानदार कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में 17 विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे ।मुख्य अतिथि भाजपा ज़िला महामंत्री ओमप्रकाश राय और विशिष्ट अतिथि जमानियां नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ओम प्रकाश राय ने कहा कि भारत को विकसित बनाने की दिशा में ये संकल्प यात्रा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि के तहत पात्र होने पर पंजीकरण कराकर लाभ उठाएं। कहा कि ये प्रशासन एवं शासन से जुड़कर लाभ लेने का एक अच्छा अवसर है। इसे सबकी सहभागिता से ही सफल बनाना है। कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि भारत तभी विकसित बनेगा, जब हम सब विकसित होंगे। ऐसे में पात्रता के दायरे में आने पर आप सभी इन योजनाओ का लाभ लें। इसके पश्चात सभी ने ग्रामीणों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर टीबी, एनीमिया आदि रोगों की निःशुल्क जांच, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत नया पंजीकरण, बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-केवाईसी, मेरा भारत स्वयंसेवक में नामांकन आदि के कार्य किए गए। साथ ही बैंकों द्वारा स्टॉल लगाकर कृषकों की ई-केवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री जयप्रकाश गुप्ता जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है कि आज नीचे के हर तबके के लोगो को सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे उनके पास पहुंच रहा है और प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी की गाड़ी हर गांव तक पहुंच कर सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में बता रही है। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, नृपेंद्र उपाध्याय, महामंत्री विजय यादव,बसंत कुशवाहा,पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव,जिला कार्यसमीति सदस्य काशीनाथ तिवारी , पप्पू चौबे, जिला उपाध्यक्ष इतवारी राजभर, जिला संयोजक अजय गुप्ता जी,,विधानसभा के संयोजक आईटी सेल संजीत यादव,मुंशी कुशवाहा, अरविंद ,दीपक पवन ,इत्यादि लोग उपस्थित थे। पालिका चेयरमैन को फूल भेट करते भाजपा कार्यकर्ता

Post navigation

Previous: गरीब असहाय लोगों के बीच किया गया। कम्बल का वितरण
Next: सारा ग्रुप गरीबों में कंबल का किया वितरण

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.