Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

विकसित भारत यात्रा आलम गंज पहुंची।

ब्यूरो 20-12-2023
IMG-20231220-WA0004.jpg

गाजीपुर के जमानियां में विकसित भारत संकल्प यात्रा धीरे धीरे विधान सभा के आलमगंज में जन चौपाल का कार्यक्रम आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा अवधेश कुमार सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन एवं उद्घाटन किया गया इस मौके पर सेक्टर प्रभारी रविंद्र यादव ,सेक्टर संयोजक धर्मराज पासवान एवं पंचायत विकास अधिकारी अरुण कुमार, ग्राम प्रधान कौसरी अंसारी प्रधान प्रतिनिधि असगर अंसारी रहे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री सम्मान योजना ,स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया। कुशवाहा ने बताया कि संकल्प यात्रा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए। कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि के तहत पात्र होने पर पंजीकरण कराकर लाभ उठाएं। कहा कि ये प्रशासन एवं शासन से जुड़कर लाभ लेने का एक अच्छा अवसर है। इसे सबकी सहभागिता से ही सफल बनाना है। कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि भारत तभी विकसित बनेगा, जब हम सब विकसित होंगे। ऐसे में पात्रता के दायरे में आने पर आप सभी इन योजनाओ का लाभ लें। इसके पश्चात सभी ने ग्रामीणों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर टीबी, एनीमिया आदि रोगों की निःशुल्क जांच, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत नया पंजीकरण, बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-केवाईसी, मेरा भारत स्वयंसेवक में नामांकन आदि के कार्य किए गए। साथ ही बैंकों द्वारा स्टॉल लगाकर कृषकों की ई-केवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री जयप्रकाश गुप्ता जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है कि आज नीचे के हर तबके के लोगो को सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे उनके पास पहुंच रहा है और प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी की गाड़ी हर गांव तक पहुंच कर सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में बता रही है। उक्त अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: सारा ग्रुप गरीबों में कंबल का किया वितरण
Next: एस0एस0 देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.