Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हुए अभद्रता के मामले में ग्राम प्रधान हिरासत में

ब्यूरो 06-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानियां। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवैथा गांव में शनिवार को वैक्सीनेशन के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव के कुछ लोगों द्वारा किये गये अभद्रता के मामले में पुलिस ग्राम प्रधान सहित अन्य कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है।

ज्ञात हो कि इस घटना से क्षुब्ध स्वास्थ्यकर्मी कोतवाली पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोप लगाया कि टीम देवैथा गांव में शनिवार को वैक्सीनेशन के लिए पहुंची थी। जहां सुबह में गांव के करीब 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शाम के समय 4 बजे गाँव के कुछ लोग पहुंचे और वैक्सीन लगाने का दबाव बनाने लगे तो वहॉ मौजूद एएनएम शीला श्रीवास्तव‚ एएनएम गीता देवी सहित अन्य लोगों ने समझाया कि एक वायल में दस डोज है और कम से कम 7 से 8 लोग होने पर ही व्याल खोला जा सकता है। ताकि वैक्सीन कि बर्बादी न हो। जिस पर वैक्सीन लगाने आये लोग भड़क गए और वहां गाली गलौज करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों का मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद किसी तरह से स्वास्थ्य कर्मी वहां से जान बचा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर रविवार को देवैथा के ग्राम प्रधान गयासुद्दीन सहित अन्य अज्ञात लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। इस संबंध में इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि देवैथा गांव में वैक्सीन लगाने को लेकर कुछ विवाद के मामले में एएनएम शिला‚ एएनएम गीता और ड्राइवर भुआली खरवार की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान गयासुद्दीन सहित उसके अन्य साथियों को हिरासत में लिया गया है। अभी मामले कि जांच की की जा रही है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए प्रत्याशीयों ने किया नामांकन
Next: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.