Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

दुर्घटना से बचाव लिए ग्रामीणों ने निकाला नायाब तरीका

विशेष संवाददाता 25-03-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210325-WA0005

ज़मानियाँ। स्थानीय पावर हाउस के रेलवे स्टेशन फीडर का तार बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे के करीब बडेसर तिराहे से बुढ़ाडीह सम्पर्क मार्ग पर अचानक बहुत नीचे आ गया। जिससे आने जाने वाले लोगो के लिए खतरा बना हुआ है।

ज्ञात हो कि स्टेशन फीडर का ग्यारह हजार का तार बुढाडीह जाने वाले सड़क मार्ग पर तीन फुट की ऊँचाई पर झूल रहा था। जहा लोगो ने तार पर कपड़ा डालकर व सड़क के मध्य साइकिल खड़ा करके आने जाने वालों का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया ताकि किसी प्रकार का कोई दुर्घटना न हो सके तो वही वार्ड नम्बर 17 स्थित राइस मिल के पीछे गेंहू की खेत मे गड़ा पोल टेढ़ा हो गया है। जिस वजह से नहर के उत्तर तरफ गेंहू की फसल में व दक्षिण तरफ भी गेंहू के खेत से सटे हुए ऊपर पोल पर तार लटक रहा है। संयोग ही था कि गेहूं का फसल सुखा नही था अभी हरा ही था अन्यथा ग्यारह हजार के तार से स्पर्श होने के बाद अधिकांश फसल जल गई होती और आग लगने से अन्य भी दुर्घटनाएं व आस पास भी असर दिखाई दी होती। जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जब इसकी जानकारी सुबह में जमानियां न्यूज संवाददाता हुई तो तत्काल मौके पर पहुचकर चीर निद्रा में सोये विद्युत विभाग के जेई इंद्रजीत पटेल को दूरभाष के द्वारा जगाया गया तो आनन फानन में तत्काल जेई ने बिजली विभाग के कर्मचारी को भेजकर मौका मुआयना कराया और यथा शीघ्र तार व पोल को सही कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कराने का निर्देश दिया। सुबह आठ बजे के करीब उक्त तार व पोल को सही करने के लिए बिजली मिस्त्री मौके पर पहुच गये। इस बाबत जेई इंद्रजीत पटेल ने बताया कि ग्यारह हजार के तार काफी नीचे आने व पोल टेढ़े होने की जानकारी मिली है और मौके पर लाइनमैन को भेज दिया गया है लाइनमैन उसे बनाने का प्रयास कर रहे है जैसे ही बन जायेगा तो स्टेशन फीडर की लाइट को चालू करा दिया जायेगा।

Post navigation

Previous: शादी अनुदान स्वीकृत समिति की हुई बैठक
Next: गांजा व तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.