Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

वीरवर मैगर सिंह मैदान को बचाने लिए ग्रामीण लामबन्द

ब्यूरो 22-05-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गॉव स्थित राजकीय राम रहीम महाविद्यालय द्वारा वीरवर मैगर सिंह मैदान में बाउंड्री वाल करा कर उसे घेर कर परिसर में मिलाने की कोशिश के विरोध में शनिवार को सुबह वीरवर मैगर सिंह मैदान में हरिशंकर सिंह मास्टर की अध्यक्षता में गाँव के प्रबुद्धजनो की एक सभा आयोजित की गईं। जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने इस कुकृत्य की घोर निंदा की।

सभा में जानकारी देते हुए आन्दोलन के संचालक कामदेव सिंह ने कहा कि गहमर में खेल मैदानों की वैसे भी कमी है। इस मैदान पर बच्चे सुबह शाम खेलते हैं। तरह तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। चाहारदिवारी होने के बाद यह महाविद्यालय की संपत्ति हो जायेगी। यह मैदान कागज में भी खेल-मैदान के रूप में दर्ज है। हम इसका अधिग्रहण किसी कीमत पर नहीं होने देगें। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बीटू ने कहा कि शासन-प्रशासन इस गाँव के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। दुनिया जानती है कि गहमर सैनिकों का गाँव है और सेना में जाने के लिए खेल एक प्रमुख माध्यम है। यदि इस मैदान की चारदिवारी कर अधिग्रहण करते हुए इसे महाविद्यालय में मिलाने की कोशिश भी किया तो हम बद्दाश्त नहीं करेगे।
इस कड़ी में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान बलंबन्त सिंह बाला ने कहा कि हम नियमों का पता कर रहे हैं, यदि यह मैदान ग्राम समाज की भूमि पर बना खेल मैदान होगा तो इस पर उचित कार्यवाही होगी।
इसी कड़ी में समाज सेवी सुधीर सिंह ने कहा कि यह मैदान काफी पुराना है और लम्बे समय से यहां प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है। जब जनता की बाउंड्री की कोई माँग ही नहीं तो इतने बड़े मैदान की चारदीवारी क्यों? क्या गहमर की सारी प्रमुख समस्या खत्म हो गई है जो लोगो की भावना के साथ खिलवाड़ करते हुए यह किया जा रहा है। हम ऐसा कदपि नहीं होने देगे।
सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि इस मैदान की बाउंड्री किसी कीमत पर नहीं होने दी जायेगी।इसके लिए आन्दोलन किया जायेगा।
इस सभा में गहमर इंटर कालेज के पूर्व प्रवंधक हरेराम सिंह,दिग्विजय सिंह, महेन्द्र उपाध्याय, आदर्श सिंह सिकरवार, आनंद मोहन सिंह, कुनाल सिंह, चंदन सिंह, दुर्गा चौरसिया, ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सभा का संचालन अखंड गहमरी ने किया।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मानिटरिंग के लिए 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
Next: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक विहीन

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.