Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सांप पकड़कर लोगों की जान बचाता है विवेक

विशेष संवाददाता 01-03-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240301-WA0125.jpg

गाजीपुर। कहीं भी सांप दिखाई देते ही लोगों की घिग्घी बंध जाती है। लेकिन नन्दगंज बाजार के पारस गली के सामने रहने वाले एक साहसी युवक विवेक वर्मा बिना डरे-सहमें सांप को हाथ से पकड़कर कब्जे में करके डिब्बा में रखकर उसे गांव से दूर जंगल झाड़ी में छोड़ देता है। इसी कड़ी में गुरुवार को सुबह नन्दगंज बाजार के पत्रकारपुरम गली में एक पत्रकार के घर में स्टूल पर रखे इन्वर्टर के नीचे बैठा करीब डेढ़- दो फिट का एक सांप दिखाई दिया। घर के लोग घबरा गये। लेकिन सूचना देने पर विवेक नामक युवक पहुंचा और मिनटों में उसे हाथ से पकड़कर घर के बाहर ले गया। विवेक वर्मा उम्र 23 वर्ष ने बताया कि सांप को पकड़ने का कार्य मैं कई वर्षों से कर रहा हूं। छोटे सांप को तो मैं हाथ से ही पकड़ कर डिब्बा में भर कर बाहर जंगल झाड़ी में छोड़ देता हूं। लेकिन बड़े तथा भयंकर सांप को एक लोहे का यूं आकार का बने राड का उपयोग करके वश में करके दूर बाहर जंगल में छोड़ता हूं। मैं न तो सांप को मारता हूं और न किसी को मारने देता हूं। अब हमें सांप की अनेक जातियों की जानकारी हो भी गयी है। इसलिये लोगों को सांप पकड़ने के बाद उसके बारे में बता देता हूं। उसका कहना है कि बस हमें सांप दिखाई दे जाय तो मैं उसे जरुर पकड़ लूंगा। क्षेत्र में लोग उसके साहस को दाद देते हैं।

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 32 वर्ष बाद मुंबई बम कांड में गाजीपुर पीड़ितों को मिलेगी राहत
Next: अराजक तत्वों ने बीआरडी पब्लिक स्कूल में मचाया उत्पादन,फोड़ा गाड़ी का शीशा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.