Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सरायमुराद अली गांव में दीवार गिरी

विशेष संवाददाता 04-01-2025
khabarimg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सरायमुराद अली गांव में शनिवार की सुबह करीब 7 बजे एक दर्दनाक हादसे में रमाशंकर (50) की मौत हो गई। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे पड़ोसी की दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार वालों द्वारा शनिवार सुबह कोतवाली में तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है।

मृतक रमाशंकर रोज की तरह शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे अपने घर के पीछे गली में खड़े थे। उसी दौरान अचानक पड़ोसी की सीमेंटेड दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसमें रमाशंकर दब गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्वजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर लाया गया। लेकिन कुछ घंटों बाद शनिवार की सुबह करीब 7 बजे उनकी मौत हो गई। रमाशंकर की मौत से उनकी पत्नी फूलकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी एकमात्र बेटी की शादी हो चुकी है। रमाशंकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: स्टेशन मास्टर का निधन
Next: दंपत्ति घायल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.