Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

हम छोटी सहयोग से भी संतप्त चेहरे पर ला सकते हैं मुस्कान-प्राचार्य डॉ संजीव सिंह

ब्यूरो 25-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20211125_142101

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

जमानियां।स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की चारो इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान के अनुरोध के क्रम में महाविद्यालय परिसर एवं कक्षा कक्षों में स्वेच्छया दान की धनराशि प्राप्त की गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह ने गुप्त धनराशि डालकर इसका शुभारम्भ किया। डॉ सिंह ने कहा कि दुखी एवं संतप्त परिवार के चेहरे पर हम अपनी छोटी सहयोग राशि से मुस्कान ला सकते हैं। मैं अपने प्राध्यापक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अपील करता हूं कि कि स्वेच्छा से इस हेतु बनाए गए पात्र में एक दो पांच दस सौ पचास रुपए डालें। बूंद बूंद से घड़ा भरता है के सिद्धांत से यह राशि कईयों को नया जीवन देगी। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि यह प्रतिष्ठान गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संगठन के रूप में 1992 से कार्यरत है।इसके अंतर्गत ऐसे बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिनके दोनों अभिभावक की सांप्रदायिक अथवा अन्य प्रकार की हिंसा में मृत्यु होने अथवा परिवार में अर्जन करने वाले मुख्य व्यक्ति की मृत्यु या उसके स्थायी रूप से विकलांग होने के कारण अनाथ/निराश्रय हो गए हों को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है। आज स्वयंसेवक सेविकाओं द्वारा प्राचार्य कक्ष,मुख्य द्वार, कक्षा कक्षों आदि में भ्रमण कर धनराशि इकट्ठा की गई जो को भी यथावत चलेगा प्राप्त सम्पूर्ण धनराशि प्रतिष्ठान को भेजी जाएगी।

आज जिन लोगों से सहयोग राशि प्रदान किया उनमें महाविद्यालय आई क्यू ए सी प्रभारी एवं एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरुण कुमार डॉ रविन्द्र कुमार मिश्र लालचंद पाल रोवर्स प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह संस्कृत वभग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुभ्रा सिंह महाविद्यालय के मुख्य अनुशास्ता डॉ राकेश कुमार सिंह राजनीति शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर अखिलेश कुमार जायसवाल भूगोल एवं समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार सिंह लेखाकर सत्य प्रकाश सिंह डॉ अमित कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह प्रदीप कुमार सिंह कमलेश प्रसाद आदि रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व मंत्री का हुआ भव्य सम्मान
Next: हाजिर नहीं हुए तो होगी कुर्की – कोतवाल संपूर्णानंद

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.