Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

आर्य समाज मंदिर मे साप्ताहिक सत्संग का हुआ आयोजन लोकसभा चुनाव पर भी हुई चर्चा

विशेष संवाददाता 26-05-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240526-WA0061.jpg

गाजीपुर। स्थित आर्य समाज मंदिर चीतनाथ पर रविवार की सुबह साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया । वही इस अवसर पर यज्ञ के उपरांत ऋषि दयानंद सरस्वती का जीवन चरित्र, सत्यार्थ प्रकाश व वेद पाठ के पश्चात राष्ट्र की वर्तमान परिस्थितियों में होने वाले लोकसभा चुनाव पर गंभीर चर्चा भी की गई।

इस अवसर पर आर्य समाज के जिला प्रधान एवं दयानंद एंग्लो वैदिक (डी.ए.वी) इंटर कॉलेज के प्रबंधक आदित्य प्रकाश आर्य ने कहा कि वैदिक काल से ही हमारे यहां लोकतंत्र की व्यवस्था है क्योंकि यजुर्वेद में ऐसे कई मंत्र है जिसमें राजा के चुनाव का अवसर आए तो प्रजा को ऐसे राजा का चुनाव करना चाहिए जो प्रजा को सुख दे सके, सुरक्षा दे सके, विकास दे सके ऐसा जिक्र है इससे यह सिद्ध होता है कि भारत में वैदिक काल से ही लोकतंत्र की जड़े मजबूत है। ऐसी स्थिति में जबकि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है हम सभी की जिम्मेदारियां और बढ़ जाती है और हमें गंभीरता पूर्वक विचार करके एक ऐसे राजा का चयन करना चाहिए जो विश्व स्तर पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के बल पर भारत को दुनिया के देशों में अग्रणीय स्थान हर क्षेत्र में दिला सके। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अभी पिछले 10 वर्षों में जो इस देश के प्रधानमंत्री ने विकास हर क्षेत्र में किया है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु सेना की शक्ति का विकास और कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य को देखकर उन पर ही भरोसा किया जाएगा। जबकि विपक्ष में कोई ऐसी पार्टी नहीं है जिसके पास कोई एक ऐसी योजना हो जो भारत को दुनिया के देशों मैं अग्रणी स्थान दिला सके, तो ऐसी स्थिति में हम सभी राष्ट्र प्रेमियों का यह दायित्व बनता है कि अपने राष्ट्र निर्माण के संकल्प को इन परिस्थितियों में कोई अगर पूर्ण कर सकता है तो वह मोदी सरकार ही है। इसलिए हमें पुनः एक बार मोदी सरकार को ही भारत का राजपाट सौंपना चाहिए।
इस अवसर पर सुरेंद्र वर्मा,धर्मेंद्र जायसवाल, संजय वर्मा, मनोज जायसवाल अभिमन्यु आर्य आशीष चौरसिया आदि उत्कृष्ट लोग के साथ युवा किशोर एवं बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन आर्य वीरदल के जिला संचालक संतोष कश्यप ने किया। कार्यक्रम का समापन आर्य समाज के प्रधान दिलीप वर्मा के द्वारा आर्य समाज के नियम पाठ, संगठन सूक्त पाठ व शांति पाठ के पश्चात सम्पन्न किया गया।

Post navigation

Previous: पीएम मोदी-सीएम योगी ने भाजपा प्रत्‍याशी के समर्थन में किया जनसभा को संबोधित, कहा- भाजपा सरकार ने लगाई माफियाओ पर नकेल
Next: सीएचसी प्रभारी के मिलीभगत से धड़ल्ले से संचालित हो रहा अवैध पैथोलॉजी सेंटर

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.