Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

खेल प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को सम्मानित किया गया

विशेष संवाददाता 22-01-2025
PHOTO--3 (4)

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मनिहारी विकासखंड के मुखराम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर के प्रांगण में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह में जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, और खेल से समाज व राष्ट्र को आगे बढ़ाया जा सकता है।” उन्होंने युवाओं से खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की, ताकि खेलों के जरिए कई रोजगार के अवसर उत्पन्न हो सकें। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने सभी का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों को जनपद तथा राज्य स्तर के आयोजनों के बारे में जानकारी दी। समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, ट्रॉफी और मैडल से सम्मानित किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता श्रीमती कुंती यादव, ग्राम प्रधान ने की, और प्रधानाचार्य राजेश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन खेल प्रशिक्षक रामाधार यादव ने किया। इस अवसर पर राम कृष्ण यादव, अध्यापक राजेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर घनश्याम पासवान, राम अवध यादव, प्रिंस वर्मा, कुलदीप मंजेश आदि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में रवि यादव ने पहला, कन्हैया बिंद ने दूसरा और विशाल यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • धीमी गति साइकिल दौड़ में निशा बिंद ने पहला, खुशी यादव ने दूसरा और साधना यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • बैडमिंटन बालिका वर्ग में रानी चौहान ने पहला और खुशबू चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • कबड्डी बालिका वर्ग में जलालपुर ने विजेता तथा हरिहरपुर ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
  • वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जलालपुर विजेता और नारायणपुर उपविजेता रहा।

Post navigation

Previous: एमनेस्टी स्कीम के बारे में दी जानकारी
Next: बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री बालसेवा योजना पर हुई चर्चा

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.