Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कई थाना प्रभारियों का कार्य क्षेत्र बदला

विशेष संवाददाता 22-02-2024
IMG-20240222-WA0107.jpg

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद में कानून व्‍यवस्‍था को चुस्‍त-दुरुस्‍त करने के लिए 11 निरीक्षक व उपनि‍रीक्षकों का स्‍थानांतरण कर दिया है। निरीक्षक पवन कुमार उपाध्‍याय को दिलदारनगर से प्रभारी निरीक्षक मुहम्‍मदाबाद बनाया गया है। निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को नोनहरा से प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर बनाया गया है, निरीक्षक रामसागर नागर को करंडा से प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद, निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी को बरेसर से प्रभारी निरीक्षक सुहवल बनाया गया है। उप निरीक्षक संतोष राय को थाना सुहवल से नगसर का थानाध्‍यक्ष बनाया गया है। धर्मेंद्र पांडेय को कासिमाबाद से प्रभारी निरीक्षक मरदह बनाया गया है। शैलेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाईन से थानाध्‍यक्ष बरेसर, वीरेंद्र कुमार बरवार को बहरियाबाद से प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद बनाया गया है। कमलेश कुमार को शादियाबाद से थानाध्‍यक्ष नोनहररा बनाया गया है। भूपेंद्र निषाद को थानाध्‍यक्ष नगसर से थानाध्‍यक्ष बहरियाबाद बनाया गया है। बागीश विक्रम सिंह को मरदह से थानाध्‍यक्ष करंडा थाना की कमान सौंपा गया।

Post navigation

Previous: जुआ खेलते छह गिरफ्तार, पैसठ हजार आठ सौ रुपए बरामद
Next: डीएम,एसपी ने परीक्षा केन्द्रों पर हो रही परीक्षा का किया औचक निरीक्षण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.