Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

विशेष संवाददाता 05-09-2024
img-20240905-wa02544852661640477080290.jpg

गाजीपुर। शहर के लंका स्थित श्याम होटल में दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश ने केक काट कर हर्षोल्लास के साथ तीसरा वर्षगांठ मनाया।
बता दे कि 05 सितंबर 2022 में शिक्षक दिवस के दिन ही कैलाश नाथ शर्मा , राजेश चौबे ने दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ की वर्षगांठ की थी।
दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने बहस्पतिवार को शहर के श्याम होटल निकट लंका गाजीपुर में अपना तीसरा वर्षगांठ मनाया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि  विशाल पटेल  संपादक, विशिष्ट अतिथि शैलेश विश्वकर्मा संपादक ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संघ के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ही एकमात्र संगठन है, जो बिना स्वार्थ के समाज हित व राष्ट्रहित में पिछले तीन वर्षों से कार्य कर रहा है।
जनपद, प्रदेश, देश में जब भी कोई आपदा आई है तो  दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ  सेवा करने में सबसे आगे खड़े रहते हैं। मुख्य अतिथि विशाल पटेल ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने व राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने के लिए सन 2022 में शिक्षक दिवस के दिन ही दिव्य लोगों राष्ट्रीय पत्रकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा व, दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार  संघ के संरक्षक राजेश चौबे ने संघ की स्थापना की थी।
तब से लेकर आज तक संघ निरंतर समाज और राष्ट्र हित में कार्यरत है। इस मौके पर संपादक विशाल पटेल को दिव्य लोग राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव बनाया गया राष्ट्रीय सचिव को माल्यार्पण कर भव्य रूप से स्वागत किया गया ,आशुतोष ,विशाल पटेल, शैलेश विश्वकर्मा ,अमित सिंह ,  कमलेश कुमार गुड्डू यादव, अमरेंद्र सिंह ,शशि जायसवाल ,अजीत पांडे, अमित सिंह, रमेश यादव, राजेश यादव ,गुड्डू सिंह टिका सोनू अहमद, डॉ अरविंद सिंह , अमित उपाध्याय, राजेश यादव, धनंजय, सूचना विभाग, कोतवाल दीनदयाल  समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: नई शिक्षा नीति-2020 और नई पेंशन के विरोध में पी.जी. कॉलेज शिक्षक संघ ने काली पट्टी बाँधकर जताया विरोध
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस एवं हिंदी पखवाडा़ के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.