Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नहर में डूबने से युवक की हुई मौत

ब्यूरो 31-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानियां। स्थानीय थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी के पास सोमवार की देर शाम साथियों संग घूमने आये 27 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम हरपुर गांव निवासी 27 वर्षीय प्रतीक सिंह पुत्र वंश नारायन सिंह अपने साथी आनंद सिंह, अनुराग सिंह व रविप्रकाश के साथ दो बाइक से जमानियां स्टेशन स्थित कांशीराम आवास के पास निर्माणाधीन पशु आश्रय स्थल के पास स्थित रजवाहा नहर पुलिया पर बैठे थे। इसी दौरान करीब साढ़े आठ बजे प्रतीक लघुशंका के बाद लबालब भरे नहर में पानी छूने चला गया। और पैर फिसलने से वह गहरे पानी मे डूबने लगा। जिसे देख उसके साथी आनंद सिंह, अनुराग सिंह व रविप्रकाश उसे बचाने के लिए नहर में उतर गए लेकिन पानी के तेज बहाव की वजह से वह भी डूबने की स्थिति में हो गए। जहां चीखने चिल्लाने की आवाज सुन कर लोगों ने उन तीनों को पानी से बाहर निकाला और प्रतीक गहरे पानी मे डूबा ही रह गया। जिसकी तलाश के लिए पम्प कैनाल से पानी बंद कराकर प्रतीक की खोजबीन में जुट गए। जिसके करीब डेढ़ घंटे बाद रेलवे नहर पुलिया के अप लाइन के पास नहर के पानी में प्रतीक उतराया हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुँच गये और प्रतीक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उसके शव को घर लेकर चले गए। वहीं इस दुखद घटना से परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया।

Post navigation

Previous: एक से सात सितम्बर तक मनाया जायेगा मातृ वंदना सप्ताह
Next: धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.