Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

युवा अपनी सोच में परिवर्तन लाएं-संजय राय शेरपुरिया

ब्यूरो 12-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। युवा अपनी सोच में परिवर्तन लाएं युवाओं की जैसी सोच होगी वैसा ही देश बनेगा युवा जिम्मेदारियों से भागे नहीं वे यह न सोचें कि देश ने हमारे लिए क्या किया बल्कि वह यह सोचे कि हम ने देश के लिए क्या किया उक्त उद्गार आरसेटी के प्रांगण में यूथ रूलर एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन एवं नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय ,भारत सरकार, के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संजय राय शेर पुरिया ने व्यक्त किया।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को आत्मसात करें तथा भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में आगे आएं। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि युवा केवल सरकारी नौकरी के पीछे ना भागे बल्कि अपने कौशल के अनुरूप अपना व्यवसाय शुरू करें या फिर प्राइवेट सेक्टर में भी आगे आये। वे प्रत्येक हाथ को काम देने के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला और यह भरोसा दिया कि गाजीपुर का कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा ।इस अवसर पर उन्होंने आरसेटी परिसर में वृक्षारोपण भी किया ।समारोह दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ ।आरसेटी के निदेशक विनोद शर्मा ने अतिथियों सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए युवाओं का स्वागत किया तथा बेहतर आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की । नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गंगा के किनारो के गांवो में गंगा दूतों द्वारा जा रहे किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया ।नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने युवाओं को राष्ट्र के विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे आने की अपील करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर आरसेटी के वित्तीय सलाहकार धर्मेंद्र प्रसाद, अशोक राय समाजसेवी, विकास सिंह प्रोजेक्ट हेड, बिच्चू बाबा ,सतीश राय, यादवेंद्र ,नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक सत्यप्रकाश, चंदन ,अरविंद ,खुशबू ज्योति, राहुल, शिवम आदि उपस्थित थे

Post navigation

Previous: पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना पूर्व की भांति संचालित
Next: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 सितम्बर को

संबंधित खबरें

20260819_132206
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पीएनबी की लापरवाही! खराब प्रिंटर से ग्राहक बेहाल

संतोष शर्मा 19-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
20260819_132206
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पीएनबी की लापरवाही! खराब प्रिंटर से ग्राहक बेहाल

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.