Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

जमानियाः ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में धरना एक सप्ताह के लिए स्थगित

विशेष संवाददाता 11-12-2024
98 (5)

जमानिया। तहसील के सामने रामलीला मंच पर नगर पालिका द्वारा लगाए गए ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों का धरना प्रदर्शन बुधवार को उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया। व्यापारियों ने नगर की दुकानों को बंद कर धरने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

इस आंदोलन को कांग्रेस कमेटी और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल का समर्थन मिला, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिली। सुबह से ही नगर के व्यापारी सक्रिय दिखे और करीब 9 बजे के बाद अपनी दुकानों को बंद कर धरना स्थल पर पहुंचने लगे। 11 बजे तक बड़ी संख्या में व्यापारी धरना स्थल पर एकत्र हो गए। धरने के पांचवें दिन व्यापारियों ने माइक के माध्यम से अपनी बात रखी और एक स्वर में ट्रेड लाइसेंस शुल्क का कड़ा विरोध किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि देर आए दुरुस्त आए। उन्होंने उपजिलाधिकारी द्वारा धरना स्थल पर आकर व्यापारियों की समस्याओं को सुनने और समाधान का आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया। धरना स्थल पर व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार को एक पत्रक सौंपा, जिसमें ट्रेड लाइसेंस शुल्क को वापस लेने, दाखिल-खारिज प्रक्रिया पर रोक लगाने, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, सभासदों की शिकायतों का निस्तारण करने और विकास कार्यों के लिए हर महीने बोर्ड की बैठक बुलाने की मांगें शामिल थीं। इस पर उपजिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर इन समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बोर्ड की बैठक में ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर चर्चा करने का भी आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारियों ने करीब 2:30 के बाद अपनी अपनी दुकानों को खोला। धरना स्थल पर व्यापार मंडल के संरक्षक गुड्डू केसरी, जिला महामंत्री विशन शर्मा, तकरेश्वर वर्मा, नारायण दास चौरसिया, वीरेन्द्र मौर्य‚ गणेश वर्मा, बृजेश जायसवाल, गुड्डू शर्मा, बुल्लू गुप्ता, संतोष जायसवाल, धर्मेंद्र, विनोद गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, रामजी शर्मा, जाहीद सिद्दीकी विन्ध्याचल शर्मा सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे। संचालन मुन्ना गुप्ता ने किया।

दुकानें रही बंद

धरने के समर्थन में जमानिया कस्बा और स्टेशन बाजार की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। व्यापारी एकजुट होकर रामलीला मंच पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई।

पूर्व में सौंपा गया है आपत्ति

ज्ञात हो कि व्यापारियों ने पूर्व में 236 व्यापारी और 16 सभासदों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र नगर पालिका के कर निरीक्षक को सौंपा था। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन फिर से तेज किया जाएगा।

Post navigation

Previous: जमानिया: मानवता के लिए समर्पित व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया
Next: डॉ. रविरंजन का स्थानांतरण आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया निरस्त

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.