Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

जाली करेंसी नोट व अवैध असलहा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 09-04-2021
IMG-20210409-WA0015

गाजीपुर। थाना नंदगंज पुलिस द्वारा गुरुवार को जाली करेंसी नोट के साथ 03 अभियुक्तों को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया।

जनपद मे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व कानून व्यवस्था बनाये रखने व पुरस्कार घोषित/वाछिंत अपराधी की गिरफ्तारी के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी भुडकुडा के कुशल नेतृत्व मे 08.04.2021 को थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय थाना नन्दगंज व प्रभारी स्वाट टीम विनित राय मय अपने-अपने हमराहीगण के साथ क्षेत्र मे शादियाबाद मोड़ पर मौजुद थे तथा आपस मे अपराध अपराधियो के सम्बन्ध मे बातचीत कर रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चोचकपुर गांगी नदी पुलिया के रास्ते मोटर साइकिल से जाली करेन्सी लेकर गाजीपुर की ओर जा रहे है, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं । मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष एवं स्वाट टीम प्रभारी मय हमराही कर्म0गण को अवगत कराकर चोचकपुर गांगी नदी पुलिया के पास पहुचे जहाँ पर एक मोटर साइकिल पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा अचानक दबिश देकर हिकमत अमली से मोटर साइकिल पर सवार तीनो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ किया गया तो अपना नाम छोटू यादव  पुत्र भोलू यादव निवासी ग्राम किसोहरी थाना नन्दगंज , बबलू राम पुत्र राजनाथ निवासी धानापुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली व नगीना राम  पुत्र कन्हैया राम निवासी शेखपुर थाना सैदपुर  बताया । तीनो व्यक्तियो की बारी – बारी से जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्तों के कब्जे से जाली करेन्सी 2000 रुपये के 23 नोट , 500 के 53 नोट, 200 के 78 नोट, 100 के 303 नोट कुल 1 लाख 18 हजार 400 रूपये व अवैध शस्त्र एवं कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्तगणों को मौके से समय करीब 19.30 रात्रि गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 81/2021 धारा 489क, 489ख, 489ग भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 82/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री विनीत राय प्रभारी स्वाट टीम, थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय थानाध्यक्ष नन्दगंज, उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह, उ0नि0 कृपेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 धर्मदेव चौहान, हे0का0 प्रेमशंकर सिंह, हे0का0 रामभवन, हे0का0 राम प्रसाद, हे0का0 विनय यादव, हे0का0 भाईलाल, का0 चन्दनमणि त्रिपाठी, का0 आशुतोष, का0 विकास श्रीवास्तव सर्विलांस सेल, का0 संजय रजावत सर्विलांस, का0 मनीष कुमार, का0 विपिन कुमार मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: बाहर के खानपान से बच्चों व बुजुर्गों का करें बचाव
Next: नाबालिक लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.