Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • सूचना

हिंदू कॉलेज में बीएड परीक्षा के दौरान 06 नकलची पकड़ाए

विशेष संवाददाता 19-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
images

जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा संचालित बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल ने छापेमारी कर छह परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। पकड़े गए सभी छात्रों को अनुचित साधन प्रयोग करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से परीक्षा से निष्कासित (रस्टीकेट) कर दिया गया।

इस परीक्षा केंद्र पर क्षेत्र के नौ बीएड कॉलेजों के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी गई थी। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रो. श्रीनिवास सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो. अरुण कुमार और डॉ. संजय कुमार सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। आंतरिक उड़ाका दल की टीम, जिसमें डॉ. नीतू सिंह और मनोज कुमार सिंह शामिल थे, ने छापेमारी कर परीक्षार्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। परीक्षा की निगरानी और संचालन में कक्ष परिप्रेक्षकगण डॉ. मातेश्वरी प्रसाद सिंह, डॉ. लाल चंद पाल, डॉ. ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश कुमार जायसवाल और डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र सहित अन्य शिक्षकगणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सख्त कार्रवाई से परीक्षा केंद्र पर अनुशासन का माहौल कायम हुआ और नकल रोकने के लिए प्रशासन की सख्ती साफ नजर आई।

Post navigation

Previous: दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए 20 फरवरी तक सीट वेरीफिकेशन अनिवार्य
Next: बाजे-गाजे के साथ नगर भ्रमण, सती माता मंदिर में प्रतिष्ठापित होंगी देव प्रतिमाएं

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.