Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एसएस देव पब्लिक स्कूल के 10 वीं 12 वीं का  शत प्रतिशत रहा रिजल्ट

विशेष संवाददाता 14-05-2024
2024-05-14_06816321191001230761.jpg

जमानिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10 वीं व 12 वीं कक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया है। जिसमें स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र व छात्राओं में खुशी का माहौल है।  

क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर स्थित एसएस देव पब्लिक स्कूल के 10 वीं व 12 वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें कक्षा 12 वीं के छात्र शिवानन्द शर्मा 95% प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे। वही दीपक सिंह 90.2% प्राप्त कर द्वितीय स्थान, अस्मिता राय 85.2% तृतीय स्थान तथा शुभम राय 85% पाकर चतुर्थ स्थान पर रहे। वही 10 वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में एसएसदेव पब्लिक स्कूल के छात्रों में प्रथम स्थान दुर्गेश कुमार सिंह 96.4%, द्वितीय स्थान अदिति चौबे 96.2%, तृतीय स्थान पर अलोक कुशवाहा 96% तथा चतुर्थ स्थान रिया गुप्ता 92.4% ने प्राप्त किया। वही स्कूल के  10 विद्यार्थीयो ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किये। जिनमें सचिन यादव 91%, रिज़ा फातिमा 92.2%, आकाश सिंह 90%, विवेक कुमार 91%, गोविन्द सिंह 90%, आकाश कुमार 90% प्राप्त किये। छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए  विद्यालय सहित परिवार व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। प्रबंधक सुभाष कुशवाहा ने सभी सफल बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वही नगर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं वाणिज्य वर्ग में शिवानी सिंह 93‚ रिफत नाज 90.2‚ राहुल यादव 85.2‚ कक्षा 10 वीं में अवनीश सिंह 95.60‚ कुमारी तन्नु राधा 95‚ सौम्या जायसवाल 94‚ कनक जायसवाल 92.50‚ अपराजित सिंह 90.20 आदि को क्रमशः पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय की प्रबंधक रेशु जालान ने सभी को बधाई और ढेरों शुभकामनाएं दी। बरुइन गांव स्थित एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 वीं व कक्षा 10 वीं का घोषित परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें कक्षा 12 वीं में प्रथम स्थान पर आशीष जायसवाल 86%, द्वितीय स्थान अर्निम मिश्रा 79%, तृतीय स्थान अमर कुमार 74%, चतुर्थ स्थान तान्या सिंह 71.8% तथा सवेश कुमार प्रजापति 71.4% प्राप्त किये तथा कक्षा 10 वीं में प्रथम स्थान योगेश कुमार त्रिपाठी 90%, द्वितीय स्थान रिशु राज पटेल 88%, तृतीय स्थान अभिराज सिंह 87.2%, चतुर्थ स्थान उत्तम प्रभाकर 87%, व पंचम स्थान पर 84% अंक प्राप्त कर राकेश कुमार रहे। प्रबंधक उपेन्द्र सिंह शिव जी, निदेशक रणविजय सिंह दीपक, प्रधानाचार्य व शिक्षकगणों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post navigation

Previous: सिविल बार एसोसिएशन में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव
Next: विवाद में दुकानदार की हत्या, एफआईआर दर्ज कर, तालाश में जुटी पुलिस

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.