Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

विवाद में दुकानदार की हत्या, एफआईआर दर्ज कर, तालाश में जुटी पुलिस

विशेष संवाददाता 14-05-2024
IMG-20240514-WA0098.jpg

गाजीपुर। शहर कोतवाली और करंडा थाने के बार्डर पर स्थित मोतीनगर बाजार में मंगलवार की रात मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीटकर एक अधेड़ दुकानदार को मौत के घाट उतार दिया। सनसनी फैला देने वाला हत्या के वारदात की सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बार्डर के विवाद में मामला काफी देर तक फंसा रहा। बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इस मामले में शहर कोतवाली में मृृतक के परिजनों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ।
बताते चले कि माहेपुर, भटौली व महेशपुर गांव को शहर कोतवाली व करंडा थाने का बार्डर बनाया गया है। इन्हीं गांवों के बीच में मोतीनगर बाजार स्थित है। जहां के रहने वाले 40 वर्शीय राजकिशोर पान-बीड़ी की गुमटी संचालित करता था। पुलिस के अनुसार दुकान पर उधार के पैसे को मांगने की बात पर राजकिशोर का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर कई बार पूर्व में भी हाथापाई हो चुकी थी। मंगलवार को एक बार फिर पुराने मामले ने तूल पकड़ा और एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग लामबंद होकर राजकिशोर पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिये। सिर व शरीर के नाजुक हिस्सों में गम्भीर चोट लगने से राजकिशोर मरणांसन हालत में पहुंच गया। आनन-फानन में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बर्ज्ञउर का मामला श्शुरु हो गया। शसहर कोतवाली पुलिस और करंडा थाना पुलिस दोनों ने ही इस केस को अपने-अपेन इलाके में लेने से इनकार कर दिया। जब इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को हुई तो देर रात उन्होंने हस्तक्षेप किया। इसके बाद इस केस में शहर कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में शहर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर केस की छानबीन शुरु कर दी गई है।

Post navigation

Previous: एसएस देव पब्लिक स्कूल के 10 वीं 12 वीं का  शत प्रतिशत रहा रिजल्ट
Next: शिक्षकों में योग शिक्षा तथा शारीरिक शिक्षा के व्यावहारिक अनुप्रयोग से ही स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क बनाया जा सकता : रामधारी राम

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.