Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

चक्काबांध घाट रहेगा पूरी तरह रहेगा स्नान के लिए प्रतिबंधित

विशेष संवाददाता 04-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
014 (2)

जमानिया। गंगा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को एसडीएम ज्योति चौरसिया और पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण तिवारी ने संयुक्त रूप से बलुआ घाट‚ मुनान घाट‚ कपूरा घाट‚ साधु घाट‚ चक्काबांध आदि घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश देते हुए पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरतने के आदेश दिए।

एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सकें। इसके अलावा, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चक्का बांध घाट पर पानी की अत्यधिक गहराई और सुरक्षा कारणों के चलते स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने घाट पर नोटिस चस्पा करने का आदेश दिया है, जिससे श्रद्धालुओं को समय रहते सूचित किया जा सके और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर पुलिस बल की तैनाती सभी घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाट की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन की यह सक्रियता पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और पर्व को सुरक्षित बनाएं।

Post navigation

Previous: द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी को गौरव, खेलो इंडिया योजना में युवराज और विराट का चयन
Next: अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस पर दिलदारनगर में रेलवे फाटक पर जागरूकता अभियान

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.