Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

स्कूल में मिड डे मील के समय बेहोश होकर गिरा 12 साल का छात्र हुई मौत

विशेष संवाददाता 11-03-2024
IMG_20240311_125714.jpg

जमानियां। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में मध्यान भोजन के समय बच्चो के बीच हुए खेल ही खेल में एक 12 वर्षीय छात्र बेहोश होकर गिरपड़ा। शिक्षकों द्वारा आनन में उसे चिकित्सालय पहुंचाया गया जहा चिकत्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर गांव निवासी
संदीप यादव पुत्र मनोहर यादव 12 वर्ष छठवीं कक्षा
में कंपोजीट विद्यालय में पढ़ता था। दोपहर में मध्यान भोजन के छुट्टी के समय आपस में धक्का मुक्की करते हुए आपस में हसी ठिठोली कर रहे थे की अचानक वह गिरकर बेहोश हो गया ।
वही छात्र को इस अवस्था में देख शिक्षकों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहा चिकत्सा उपरांत प्रभारी डाo रविरंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव मय पुलिस कर्मियों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। और मृतक के पिता मनोहर यादव से इस संबंध में पूछताछ की। इस दौरान मौके पर मौजूद शिक्षक शशिधर उपाध्याय ने बताया की स्कूल के हाफ डे होने पर छात्र परिसर में ही खेलकूद कर रहे थे। आपस में क्या हुआ मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। मैने छात्र संदीप यादव को अचेत अवस्था में देख मुझे कुछ नही सूझा मैने फौरन नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने शव को कब्जे में लिया गया है। वही घटना की सूचना पर क्षत्रीय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतक के परिवार के साथ संवेदना व्यक्त कि।

Post navigation

Previous: मृत अवस्था में मिला चालीस वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
Next: राम लक्ष्मण की मूर्ति खंडित करने वाले दोसियो के विरुद्ध हो कार्यवाही : राजकुमार सिंह

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.