Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत

विशेष संवाददाता 27-07-2024
10000358318599905421281479503.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायघाट में शनिवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों व शुभेच्छुओं की काफी भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार विक्की पासवान (20) पुत्र विरेन्द्र पासवान दोपहर करीब एक बजे लाइट आते ही अपने घर में हुए फाल्ट को ठीक करने लगा। उसी दौरान करंट की चपेट में आने से अचेत होकर गिर गया। करीब तीन बजे परिजन कमरे में गये तो पुत्र को अचेत अवस्था में पड़े देखकर परेशान हो गये। आनन फानन में परिजन नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा माता सरोज के आँखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। ग्रामीण व शुभेच्छुओं का दरवाजे पर तांता लग गया। हादसे के दौरान पिता खेत की तरफ गये थे तथा मॉ घर के एक कमरे में लेटी हुई थी। मृतक स्नातक का छात्र था तथा परिवार का इकलौता वारिस व तीन बड़ी बहनों में सबसे छोटा था। पिता खेती गृहस्थी के द्वारा ही परिवार का खर्च चलाते हुए तीनों पुत्रियों की शादी कर दिये थे। इकलौते पुत्र के सर पर सेहरा देखने की हसरत दिल में ही दफन हो गई। इस हादसे से परिवार ही पूरा गांव गमगीन हो गया था।

Post navigation

Previous: थाना समाधान दिवस पर पड़े 21 प्राथना पत्र निस्तारित एक भी नही
Next: राष्ट्रीय राजमार्ग 24 (97) पर विशाल पेड़ गिरने से रास्ता घंटो रहा बाधित

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.