Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

25000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 15-05-2021
IMG-20210515-WA0011~2

गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस द्वारा 25000 रूपये का इनामिया 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक एस.टी.एफ. उ0प्र0 लखनऊ द्वारा वांछित चल रहे अवैध शराब माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के पर्यवेक्षण में गठित टीम उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार, हे०का० जावेद आलम सिद्दीकी, हे०का० चन्द्र प्रकाश मिश्र, हे०का० मृत्युन्जय सिंह, हे०का० चालक नागेश मिश्र मय सरकारी वाहन UP 32 EG 0391 के एसटीएफ हेडक्वार्टर से रवाना होकर 14.05.2021 थाना क्षेत्र नोनहरा जनपद गाजीपुर में मु0अ0सं0 52/2021 धारा 272/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 60/60(2)/63/72 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 25000 रुपये का इनामिया/ वांछित अभियुक्त प्रद्युम्मन राम उर्फ ज्ञान गुन्जन की गिरफ्तारी हेतु भ्रमणशील थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त प्रद्युम्मन राम उर्फ ज्ञान गुन्जन महेशपुर बाजार मे आने वाला है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह का0 श्याम बाबू व का0 मनोज पटेल व का0 मनोज वर्मा मय वाहन सरकारी UP 61G 0342 के महेशपुर बाजार पहुँचे तथा दोनो टीमो द्वारा संयुक्त रुप से घेराबन्दी कर अभियुक्त को करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के पास से एक अदद की पैड मोबाइल सैमसंग कम्पनी व जेब से 600/- रुपया नकद बरामद हुआ जिसे मा0 न्यायालय मे पेश किया जा रहा है ।

Post navigation

Previous: हल्के इंफेक्शन वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बरदान
Next: कोविड-19 वैक्सीन पंजीकरण हेतु कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा चलाया गया विशेष अभियान

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.