Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

9 वर्षीय बालक की नहर में डूबने से मौत

विशेष संवाददाता 06-07-2024
img-20240705-wa0252929418745949039059.jpg

जमानियॉ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरैया स्थित नहर में शुक्रवार की दोपहर स्नान करने के दौरान डूबने से 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के बक्सर जिला अंतर्गत अकड़ौरा गांव निवासी धीरज (9) पुत्र संतोष पासी तीन दिन पूर्व परिवार के सदस्यों के साथ सरैया गांव आपने ननिहाल आया था। ननिहाल के बच्चों संग शुक्रवार को नहर में स्नान करने के दौरान वह अचानक डूबने लगा। यह देख अन्य बच्चें सहम गये तथा चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तथा बच्चें को खोजने लगे। सूचना पर परिजन भी पहुँच कर खोज बीन में जुट गये। काफी देर बाद बालक का शव हरपुर गांव स्थित हरिजन बस्ती के पास नहर में शाम करीब 4:00 बजे के आस पास मिला। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों व मृतक के बड़े भाई सूरज के आँखों से ऑसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। वही माँ रीता देवी रो-रो कर बेसुध हो जा रही थी। इस संबंध के प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया की नहर में डूब कर मौत की सूचना मिली है। शव को कब्जे के लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।

Post navigation

Previous: तेज बारिश से टूटा बिजली का पोल गांव में बिजली आपूर्ति बाधित
Next: मॉर्निंग रेड अभियान के तहत 25 बकाया बिजली उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.