Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

उप्र अपराध निरोधक समिति गाजीपुर की बैठक संपन्न, अधिवेशन के लिए किया गया विचार-विमर्श

विशेष संवाददाता 18-02-2024
IMG-20240218-WA0095.jpg

गाज़ीपुर। उ0प्र0 शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैन्युअल के अंतर्गत कार्यरत संस्था उ0प्र0 अपराध निरोधक समिति लखनऊ की नव निर्वाचित जिला इकाई गाज़ीपुर की सत्र 2024- 25 की बैठक जिला इकाई कार्यालय बंशी बाज़ार गाज़ीपुर कैंप कार्यालय में दिन रविवार को सम्पन्न हुआ। जिला सचिव/जेल पर्यवेक्षक अभिषेक सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक कर संस्था के उद्देश्यों एवं रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। जिला सचिव अभिषेक सिंह ने 25 फ़रवरी दिन रविवार को जोन इकाई वाराणसी द्वारा वार्षिक अधिवेशन एवं सेमिनार के होने वाले आयोजन पर संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वार्षिक अधिवेशन एवं सेमिनार के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री उ0प्र0 शासन असीम अरुण जी होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव उ0प्र0 अपराध निरोधक समिति लखनऊ होगें। उ0प्र0अपराध निरोधक समिति के सचिव संतोष कुमार जी विशिष्ठ अतिथि होंगे। कार्यक्रम संयोजक ज़ोनल सचिव संजय श्रीवास्तव व सह सचिव वाराणसी जोन राजीव गौतम होंगे। कार्यक्रम का संचालन मंडल सचिव प0 प्रकाश मिश्र करेंगे। जिला सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि 1938 में स्थापित उ0प्र0 अपराध निरोधक समिति लखनऊ, उ0प्र0 शासन द्वारा जैल मैन्युअल के अंतर्गत कार्यरत संस्था है जिसके संरक्षक उ0प्र0 शासन के राज्यपाल होते हैं जबकि प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी पदेन अध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक पदेन वरिष्ठ उपाध्यक्ष होते हैं। बैठक में समाज में बढ़ रहे साइबर क्राइम की रोकथाम पर चर्चा, बाल अपराध,सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता पर विस्तृत चर्चा की गई। आज के इस बैठक में मुकेश कुमार उपाध्याय, सुनील गुप्ता, शेर शाह, यशवंत नारायण राय,वसीम रजा, मदन मोहन सिंह, विनीत कुमार दुबे, प्रदीप कुमार, विनीत चौहान, मोहम्मद मोइनुद्दीन, अविनाश तिवारी, कृष्ण कुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी वसीम रजा ने किया।

Post navigation

Previous: पुलिस परीक्षा में पेपर लिक का अफवाह फ़ैलाने वाले पांच गिरफ्तार
Next: पुलिस परीक्षा में पेपर लीक की अफवाह फ़ैलाने वाले तीन गए सलाखों के पीछे

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.