Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पुलिस परीक्षा में पेपर लीक की अफवाह फ़ैलाने वाले तीन गए सलाखों के पीछे

विशेष संवाददाता 18-02-2024
IMG-20240218-WA0088.jpg

गाजीपुर। सादात थाना पुलिस ने पुलिस परीक्षा में पेपर लीक की अफवाह फ़ैलाने वाले तीन को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
बताते चलें कि समता पोस्ट ग्रेजुएट कालेज सादात मे चल रही परीक्षा को प्रभावित करने की नियति से तीन लोगों द्वारा पेपर आउट होने की अफवाह फैलाई जा रही थी । जिसकी रोकथाम करने व परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अफवाह फैलाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने की घटना में शामिल तीन अभियुक्तगण रामचन्द्र सिंह यादव पुत्र हरिद्वार सिंह यादव ग्राम मरदापुर थाना सादात,अभिषेक कुमार सिह पुत्र सभाजीत सिह ग्राम मिर्जापुर थाना बहरियाबाद,अभिनीत मोदनवाल पुत्र उदय शंकर मोदनवाल निवासी वार्ड नं0 9 कस्बा थाना सादात को समय करीब 05.25 बजे सांय समता पोस्ट ग्रेजुएट कालेज सादात के पास से गिरफ्तार करते हुए उनके मोबाईल से अफवाह फैलाने हेतु प्रयोग किये गये पुराने प्रश्नपत्र को बरामद करने में सफलता प्राप्त किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सादात पर मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार थाना सादात,हेड कांस्टेबल कृष्णचन्द्र चौरसिया थाना सादात, कांस्टेबल प्रमोद वर्मा थाना सादात, कांस्टेबल विपिन कुमार थाना सादात,महिला कांस्टेबल कंचन गोड थाना सादात, कांस्टेबल अरूण कुमार थाना सादात, कांस्टेबल अनिल यादव थाना सादात शामिल थे।

Post navigation

Previous: उप्र अपराध निरोधक समिति गाजीपुर की बैठक संपन्न, अधिवेशन के लिए किया गया विचार-विमर्श
Next: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का एसपी और डीएम ने किया निरीक्षण

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.