Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

पेड़ में टकराने से बस के परिचालक की मौत

विशेष संवाददाता 11-03-2024
IMG-20240310-WA0125.jpg

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजमगढ़ में होने वाले कार्यक्रम में गाजीपुर से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होने गए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले से बसें भी लगाई गईं थीं। इनमें गाजीपुर की एक बस आजमगढ़ जनपद के मेहनगर में शनिवार की रात 11 बजे बस के पेड़ से टकरा गई, जिसके परिचालक रेवतीपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह (40) की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। रेवतीपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह (40) तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के भाई सतेंद्र ने बताया कि उसका भाई निजी बस पर परिचालक का काम करता था। बताया कि प्रधानमंत्री के आजमगढ़ में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मय बस समेत नौ मार्च की देर शाम रवाना हुआ। रात को बस आजमगढ़ स्थित मेहनगर पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में धर्मेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि उसे किसी तरह स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां भोर में उसका इलाज के दौरान मौत हो गई। रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में मृत धर्मेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम हो रहा है।

Post navigation

Previous: पीएम मोदी ने रेल कम रोड ब्रिज का किया वर्चुअली उद्घाटन
Next: मारपीट में एक नामजद पाच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.