Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पांच लाख रुपये के अवैध शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने दबोचा

विशेष संवाददाता 11-03-2024
IMG-20240311-WA0105.jpg

गाजीपुर। रेवाड़ी राजस्थान से लाकर गाजीपुर के रास्ते बिहार ले जा रहा था। शराब का खेप गाजीपुर पुलिस की सक्रियता से बरामद कर लिया गया। पुलिस नें शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम मोरहना थाना गभाना जिला अलीगढ़ उम्र 40 वर्ष के पास से एक अदद तमन्चा 12 बोर मय दो अदद जिन्दा करतूस 12 बोर बरामद हुआ तथा दूसरे अभियुक्त आलोक यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम पुर थाना पकड़ी जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष। पकड़े गये अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है और शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंघाल रही है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर सिंह ने थाना बरेसर , स्वाट/सर्विलांस टीम की सयुक्त की सफलता पर 15,000/- रुपये पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।  घटना क्रम के मुताबिक पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर सिंह के द्वारा तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर लगे प्रभारी बरेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह व स्वाट/सर्विलांस टीम को सूचना मिली की कुछ लोग अवैध शराब लादकर कासिमाबाद की तरफ से सर्विस रोड (पूर्वांचल एक्सप्रेस वे) पकड़कर आ रहे हैं जो बिहार की तरफ जायेंगे। सूचना पर एक्सन में आयी पुलिस टीमों नें जब चार पहिया वाहन को रोका तो वह अपने वाहन को पुलिस वालों को एकाएक देखकर कार को रोककर दरवाजा खोलकर भागना चाहे तो पुलिस ने घेरा बन्दी कर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अण्डर पास बरेसर सर्विस रोड बहद ग्राम मलिकपुरा बरेसर पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से पकड़ लिया अभियुक्तो की पहचान अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम मोरहना थाना गभाना जिला अलीगढ़, अभियुक्त आलोक यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम पुर थाना पकड़ी जनपद बलिया पकड़े गये। पकड़े व्यक्तियों के कब्जे से 50 पेटी जिसमें 462 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब, एक अदद कार, एक अदद तमन्चा 12 बोर व दो अदद कारतूस 12 बोर। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बरेसर पर मु0अ0सं0 28/24 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम व 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। बरामद अवैध शराब की कीमत लगभग 05 लाख रुपये है। पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ पर अभियुक्त प्रमोद कुमार उपरोक्त द्वारा बताया गया कि कार में छिपा कर अवैध शराब रखा था तथा अपने सुरक्षा के लिये तमंचा भी अपने पास रखता हूँ। मैं कई बार पहले भी जेल जा चुका हूँ। ये जो मेरे साथ दूसरा व्यक्ति आलोक यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम पुर थाना पकड़ी जनपद बलिया मेरे साथ है। ये बिहार व यूपी बार्डर का है। इसके साथ मैं शराब तस्करी कर बिहार ले जाकर ऊँचे दामों पर बेच देते हैं। जिससे लाभ प्राप्त कर घर चलाते हैं।

Post navigation

Previous: यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुशल संपन्‍न कराने पर डीएम ने अधिनस्‍थ अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बधाई
Next: रूट मार्च कर दिया संदेश अफवाहों पर ध्यान न दें-डीएम – एसपी

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.