Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सड़क के कायाकल्प का आायुष मंत्री दयालु ने किया शुभारंभ

विशेष संवाददाता 12-03-2024
IMG-20240312-WA0117.jpg

गाजीपुर। सिद्धनाथ भगवान की महती कृपा से सिधौना बिहारीगंज सड़क के कायाकल्प का शुभ शुरुआत हो गई। माननीय आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा के हाथों शिला पूजन एवं नारियल फोड़ कर विधिवत शुभारंभ किया गया। सिधौना बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में दयाशंकर मिश्रा ने गाजीपुर जिले के महत्ता को बखाना। लंबे समय से क्षतिग्रस्त इस सड़क के लिए कई स्तरों पर धरना प्रदर्शन विरोध एवं मांग की गई थी। अंततः सात करोड़ छह लाख अस्सी हजार रुपये की लागत से इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। माननीय मंत्रीजी ने स्थानीय बाजारवासियों को इस सड़क के बनने पर बधाई दिया। कर्मकांडी विद्वान ब्राह्मण रामधनी त्रिपाठी ने विधिवत पूजन कराया। कार्यदायी संस्था के प्रभारी आशुतोष सिंह ने सरकार की मंसा के अनुरूप इस सड़क को बेहतरीन बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामतेज पांडेय ने किया और अपने संबोधन से क्रांति की लौ जलाने वाले अनिमेष मिश्रा ने मंच संचालन किया। प्रेमशंकर मिश्रा, कृष्णानंद सिंह, करुणाशंकर मिश्रा, राजीव सिंह, प्रो शोभनाथ यादव, चंद्रपति यादव, शिवाजी मिश्रा, पंकज मिश्रा, संतोष चौहान रहे।

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने मोटरसाईकिल सवार को मारी जबरदस्त टक्कर,हुई मौत
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.