Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने मोटरसाईकिल सवार को मारी जबरदस्त टक्कर,हुई मौत

विशेष संवाददाता 12-03-2024
IMG-20240312-WA0116.jpg

गाज़ीपुर।  बिरनो थाना क्षेत्र में पिरथीपुर गांव निवासी मगंलवार की सुबह सरसो का खेत देखकर मोटर साइकिल से घर लौट रहे अधेड़ को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मारा टक्कर टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मौके पर पहुंची बिरनो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह मृतक रमेश कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय चंद्रजीत कुशवाहा उम्र 47 वर्ष मोटरसाइकिल से अपने घर से कुछ दूरी पर सरसों का खेत देखने के लिए गए हुए थे खेत देखकर वह बिरनो थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर अभी पहुंचे ही थे की आजमगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया गाड़ी की टक्कर की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में स्थानीय पुलिस और परिजनों को सूचना दिया इस घटना की सूचना मिलते ही बिरनो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को गाड़ी में लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गई। जहां डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल को मृत घोषित कर दिया ।
इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद भाग रही कर को चालक समेत कब्जे में ले लिया गया है वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है परिजनों को सूचना दे दिया गया है उनके द्वारा जो भी लिखित प्राप्त होगी उस आधार पर कार्रवाई किया जाएगा वहीं मृतक के घर पर पत्नी समेत बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक के चार पुत्र है संदीप कुशवाहा ,प्रवीण कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा हैं एक भरा पूरा परिवार में मौत की ख़बर सुनते ही कोहराम मच गया मृतक की पत्नि तारा देवी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

Post navigation

Previous: वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का किया गया उद्घाटन
Next: सड़क के कायाकल्प का आायुष मंत्री दयालु ने किया शुभारंभ

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.