Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का किया गया उद्घाटन

विशेष संवाददाता 12-03-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240312-WA0114.jpg

गाजीपुर। भारतीय रेल के 85 करोड़ रूपये से अधिक के आधुनिकीकरण विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास तथा 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद गुजरात से रवाना किया। जिसका सजीव प्रसारण गाजीपुर सिटी स्टेशन पर किया गया। जिसमें “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” के तहत स्टॉल का उद्घाटन भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित राज्यसभा सांसद डाक्टर संगीता बलवंत ने संबोधित करते कहा कि भारत का परम् सौभाग्य है की अटल बिहारी बाजपेई जी के बाद देश को नरेंद्र मोदी जी के रूप में ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। जो विकासशील भारत को विकसित भारत बना रहे है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 का काल खंड भारत का स्वर्णिम काल खंड है। जिसमें प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ है। जब प्रधानमंत्री जी हैट्रिक लगायेंगे तो देश पांचवी से तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि गाजीपुर में विकास का पहिया फिर से घूमे इसके लिए 2024 में फिर गाजीपुर लोकसभा में कमल खिलाइए और मोदी जी के हाथों को मजबूत करिए। भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बड़े बदलाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। चाहे वह रेल, सड़क, वायु या जल मार्ग हो। सबके इंस्फ्रास्ट्रकचर में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे है। आज प्रधानमंत्री जी ने लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” का शुभारंभ कर हमारें श्रमिक भाईयो के नए अवसर पैदा किए है। आज देश को 10 नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी समर्पित किया है। उन्होंने विशेष जोर देते कहा कि गाजीपुर से भी लखनऊ और दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो। इसके लिए आगामी लोकसभा चुनाव में गाजीपुर में भी कमल खिलाइए। लोकसभा संयोजक कृष्णबिहारी राय ने पूर्व रेल राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद रहें मनोज सिन्हा का जिक्र करते हुए कहा कि गाजीपुर में बिना किसी मांग के स्टेशनों का कायाकल्प, रेलवे के डेमू और मेमू शेड जैसे बड़े कारखाने, ट्रेनिंग सेंटर, बड़े महानगरों के लिए ट्रेनों का संचालन जैसें अनेकों विकास के कार्य हुए है। ऐसे ही विकास कार्य पुनः हो इसके लिए आप सब फिर से गाजीपुर में कमल खिलाइए। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व आज के कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और (सिनियर डीएमई एनईआर) अपूर्व स्वर्णकार ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह तथा अपने स्वागत संबोधन से किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, सोमारू चौहान, रासबिहारी राय, जिला सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, अभिनव सिंह, निखिल राय, शशांक राय, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, शिवम त्रिपाठी, संदीप राय, गिरधारी जायसवाल, सतीश राय, विशाल चौरसिया, अतुल सिंह, हिमांशु राय सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से सारा सामान जलकर खाक
Next: तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने मोटरसाईकिल सवार को मारी जबरदस्त टक्कर,हुई मौत

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.