Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया कलंकित, नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

विशेष संवाददाता 15-03-2024
IMG_20231129_062049-1.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गॉव में कलयुगी पिता ने रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी नाबालिग पुत्री को दो वर्षो तक अपने हवस का शिकार बनाता रहा। समाज को शर्मसार करने वाली इस घृणित घटना की सूचना मिलते ही सभी लोग सुनकर अवाक रह गये। पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बुद्धवार को जेल भेज दिया तथा पीड़िता का मेडिकल जांच कराया।
जानकारी के अनुसार अपने गॉव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 5 की 11 वर्षीय छात्रा ने विद्यालय में शिक्षिका द्वारा बताये गये गुड टच व बैड टच से प्रेरित होकर अपनी आप बीती सहेलियों को बताई। सहेलियों के कहने पर छात्रा ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की कहानी शिक्षिका को बताई तो सुनकर वह अवाक रह गई तथा इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक को दी। प्रधानाध्यापक द्वारा बिना देर किये हुए चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर बताया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन ने सूचना का संज्ञान लेकर पुलिस को सूचित कर बुद्धवार को विद्यालय पहुंच कर छात्रा की आप बीती सुनी। छात्रा ने बताया कि पिता दो वर्षो से लगातार हमारे साथ घृणित कार्य करते रहे तथा किसी से न कहने की चेतावनी भी देते थे। समाज को शर्मसार करने वाली घटना को सुनकर सभी लोग अवाक रह गये तथा पुलिस ने छात्रा के पिता व मां को विद्यालय बुलाया व सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Post navigation

Previous: पांच वर्षों में 6.5 हजार मरीजों का हुआ निशुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन
Next: ठंडे बस्ते में गया चकमहताब ग्राम सभा में पीएम आवास में धांधली की जांच

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.