Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

ट्रेन से कटकर युवक की मौत,इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विशेष संवाददाता 16-03-2024
IMG-20240316-WA0126.jpg

जमानिया। दानापुर रेल प्रखंड के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम करीब 5:15 बजे  लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक कट गया।
वही घटना की सूचना पर पहुची जीआरपी पुलिस क्षत विक्षत शव को कब्जे में ले कर दिलदारनगर चले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर फुफुआंव गांव निवासी आनंद (21) अपने घर से सुबह करीब 11 बजे निकला और लोकल ट्रेन पकड़ कर स्थानीय रेलवे स्टेशन जमानिया करीब 12 बजे पहुंच गया। जहां वह प्लेटफार्म पर टहलने लगा। जिसके बाद अज्ञात कारणों से वह शाम करीब 5:15 बजे लोकमान्य तिलक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गमछे से शव की शिनाख्त की। हालांकि उनके मन में संशय बना रहा। पिता कृषक विरेन्द्र सिंह एवं माता आशा देवी सहित परिवार के लोगों का रो–रो कर बुरा हाल रहा। जीआरपी ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।बुझ गया घर का चिराग, इकलौते बेटे की मौत
आनंद तीन बहनों में अकेला था। एक बहन की शादी हो चुकी है जबकि उससे छोटी दोनों बहने स्नातक की पढाई कर रही है। मृतक ने 10 वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

मृतक की तय थी शादी
मृतक की शादी बिहार के एक गांव में तय थी और 15 मई को दिन रखा गया था। लेकिन शादी से पूर्व ही वह दुनिया को अलविदा कर चला गया।

Post navigation

Previous: लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन सक्रिय
Next: शादी की सालगिराह पर रिश्तेदार ने दीया था चोरी की घटना को अंजाम

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.