Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक्स के गोदाम में लगी आग  लाखों का सामान जलकर राख

विशेष संवाददाता 23-03-2024
IMG-20240322-WA0169.jpg

गाज़ीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सलेमपुर बघाॅई चट्टी के समीप फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक्स सामानों के गोदाम में शुक्रवार की दोपहर में विद्युत शाॅट सर्किट से लगी आग से करीब 35-40 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
घटना के बाद घंटों पंम्पिग सेट चलाकर लोग आग बुझाने का प्रयास किए परन्तु लगभग तीन घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी की जानकारी पर उप जिलाधिकारी जखनियां तथा तहसीलदार जखनियाॅ ध्रुवेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी कन्हैया गुप्ता की बाजार में कन्हैया एंटरप्राइजेज के नाम से फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक सामानों की एक बड़ी दुकान है। जिसका गोदाम उन्होंने सलेमपुर बघाॅई चट्टी के पास स्थित अपने मकान में बना रखा था। पूरे मकान के अंडरग्राउंड व उसके ऊपर के तल में लगभग पचासों लाख रुपये का सामान रखा हुआ था। शुक्रवार की दोपहर लगभग बारह बजे के आस-पास बगल के फिरोज खान के घर के लोगों ने कन्हैया गुप्ता के मकान के प्रथम तल से धुआं निकलते देखा तो तत्काल इसकी सूचना अंडरग्राउंड तल में मौजूद कन्हैया को दिया। कन्हैया व उनका नौकर गोलू जब वहां पहुंचे और प्रथम तल का शटर उठाएं, तब तक आग बेकाबू हो भीषण रूप धारण कर चुकी थी। आग को देखते ही  सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने लगभग  सौ मीटर दूर स्थित भगवान दास के पम्पिंग सेट से पाइप लगाकर आग बुझाने का लगभग तीन घंटे तक प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती ही रही। मौके पर  मौजूद लोगों ने जान जोखिम में डालकर अंडर ग्राउंड तल में रखे काफी सामान बाहर निकाला। कन्हैया ने बताया कि कल ही बिजली का काम कराया गया था। सम्भवतः शार्ट सर्किट से आग लगी है। वह आगामी लगन की तैयारी के तहत लगभग चालीस- पैंतालीस लाख रुपये का टीवी, फ्रीज, कुलर, वाशिंग मशीन, पंखा इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक्स सामान व गद्दा, रजाई, डबल बेड, अलमारी, सोफा, कुर्सी इत्यादि फर्नीचर का सामान मंगाकर गोदाम में रखे हुए थे।

Post navigation

Previous: डीएम – एसपी के साथ जिला जज ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
Next: एक अभियुक्त 100 पाउच देसी शराब के साथ गिरफ्तार

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.