Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 65 वर्षीय वृद्ध का शव

विशेष संवाददाता 20-04-2024
IMG-20240420-WA0104-1.jpg

गाजीपुर।‌ बिरनो थाना क्षेत्र की भड़सर बीयर की दुकान से 100 मीटर की दूरी पर ट्यूबवेल के पास संदिग्ध अवस्था में मिली वृद्ध का शव पुलिस न शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा परिजनों ने जताया किसी अनहोनी की आशंका।
मिली जानकारी के अनुसार जयराम चौहान पुत्र शामा चौहान उम्र 65 निवासी बढूवागोदाम थाना सरायलखंशी मऊ पीडब्ल्यूडी विभाग से सेवानिवृत थे और घर पर रहकर कृषि कार्य करते थे वह शुक्रवार को गांव के ही अपने मित्र राम अशीष यादव पुत्र मनीराम यादव के साथ शेखपुर में निमंत्रण के लिए घर से निकले थे और फिर आज शनिवार को तड़के सुबह शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मृतक के पुत्र संजय चौहान ने बताया कि मेरे पिता शामा चौहान घर से अपने मित्र राम आशीष यादव के साथ कल यानी
शुक्रवार को शाम जंगीपुर क्षेत्र के शेखपुर में निमंत्रण के लिए निकले थे तभी लगभग शाम 7:00 बजे राम आशीष यादव ने टेलीफोन पर सूचना दिया कि वह शौच करने के लिए भड़सर बियर की दुकान के पिछे गए हुए हुए हैं लेकिन अब तक लौट कर नहीं आए है सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू किया लेकिन रात 12:00 तक तलाश करने के बाद कहीं कुछ पता नहीं चलने पर वह लोग वापस घर चले गए और सुबह फिर आकर खोजबीन करना प्रारंभ किए तभी उन्होंने देखा कि वह ट्यूबवेल के पीछे अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं और उनके चेहरे पर चोट का निशान भी है। पुत्र ने बताया कि जब से पिताजी का शव प्राप्त हुआ है और रात में खोजबीन के मौके पर भी साथ में आए रामआशीष यादव से बार-बार संपर्क किया गया लेकिन वह ना ही कोई खोजबीन में मदद किया ना अब तक घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इससे स्पष्ट है की कोई ना कोई अनहोनी हुई है इसके बाद मेरे पिता की मौत हुई है।
इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वृद्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट होगा मृतक के पुत्र संजय चौहान के तहरीर पर जांच कर कार्यवाही चल रही है। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी व कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी चोब सिंह  ने मौका मुआयना किया।

Post navigation

Previous: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव सुरक्षा के बीच हुआ सम्पन्न
Next: इंटरमीडिएट की परीक्षा में सुप्रिया कुमारी ने 96.80 प्रतिसत अंक पाकर जिले का नाम किया रोशन

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.