Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

विशेष संवाददाता 27-04-2024
IMG-20240427-WA0110.jpg

गाजीपुर। शिक्षा को और अधिक बेहतर बनने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी  उदय चंद राय ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर छः न्याय पंचायतों मे देवकली,पहाड़पुर,नरीपचदेवरा,धरवां,बासूपुर, देवचंदपुर के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ को विकासखंड की निपुण कार्य योजना से परिचित कराया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज के बच्चे कल देश का भविष्य हैं। इसके लिए हमें अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम देना है। उन्होंने निपुण लक्ष्य, शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति, छात्र नामांकन, कायाकल्प, मिड-डे-मील ,पुस्तक वितरण,यू  डायस  आदि की समीक्षा की गयी।
मुख्य तीन बिंदुओं पर बल दिया गया। सभी विद्यालयों में कम से कम 80 फीसदी छात्र उपस्थिति हेतु रणनीति एवं विद्यालय  कार्य योजना प्रस्तुत की गई, साथ ही साथ विद्यालयों के कक्षा कक्ष रूपांतरण हेतु समस्त कक्षा कक्षों को आकर्षक बनाने के लिए प्रिंटरिच मैटेरियल दीवारों पर चस्पा करने,शिक्षण  सहायक सामग्री,  डायरी व  एवं टीएलएम सामग्री का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। भाषा एवं गणित की संदर्शिका का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य करने पर बल दिया गया। बैठक में  विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने  निपुण लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विकासखंड के एआरपी चंदन सिंह,पारस चौहान, रुपेन्द्र दुबे, हेड संकुल बिपिन कुमार शुक्ला,मणिकांत चौबे ,इंदीवर ने निपुण कार्य योजना की स्ट्रेटेजी के साथ सभी अवयवों को विस्तारित ढंग से बताया।
प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष  दीपक जायसवाल ने अध्यापको की समस्याओं को संज्ञान मे लेते हुए  उसके  समाधान पर चर्चा किये।

Post navigation

Previous: एक ही रात में चोरों ने दो घरों में किया हाथ साफ, नकद व आभूषण समेत कीमती सामान लेकर फरार
Next: जमानियां में हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश फार्म लांच किया गया

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.