Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एक ही रात में चोरों ने दो घरों में किया हाथ साफ, नकद व आभूषण समेत कीमती सामान लेकर फरार

विशेष संवाददाता 26-04-2024
img-20240426-wa01004993494350872097629.jpg

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला लोदीपुर स्थित कपूरा घाट के मूल निवासी श्रीमति सीता देवी पत्नी मनोज कुमार चौधरी व सुरज  चौधरी पुत्र त्रिलोकी चौधरी के घर में मनबढ़ चोरों ने एक ही रात्रि चोरी की घटना को अंजाम दे डाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार चौधरी अपनी पत्नी सीता देवी के साथ अपने पैतृक ससुराल ग्राम ककरैत थाना कंदवा जिला चंदौली गुरुवार को शादी में शामिल होने के लिए चले गए थे। तो वही सूरज चौधरी पुत्र त्रिलोकी नाथ चौधरी भी गुरुवार को गंगादास बाबा बयेपुर देवकली मंदिर पर यज्ञ में शामिल होने के लिए चले गए थे। वही उसी दरमियान गुरुवार की रात्रि में घर का दरवाजे पर लगा ताला तोड़ कर अज्ञात चोरो ने सीता देवी के घर से 25000, हजार नगद के साथ सोने चांदी की आभूषण की चोरी की । वही सुरज  चौधरी के घर भी नगद 15000, हजार रुपया और बक्शा में रखे जेवरात को चुरा ले कर फरार हो गए जब लोग वापस अपने घर आये। तो घर का दरवाजा टूटा देख हैरान व परेश हो गए। घर के अंदर बिखरा सामान इस बात की गवाही दे रहे थे की कुछ बात तो जरूर है अनहोनी की आशंका सच साबित होगई।अज्ञात चोरों ने एक एक कर घर के पूरे सामान को खोज कर कीमती सामान और नगद धनराशि चोरी कर फरार हो गए। इस संबंध में घटना की लिखित सूचना पीड़ित परिवार के लोगो ने कोतवाली पुलिस को दर्ज करा दि है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि पीड़ितो के द्वारा लिखित तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द कार्यवाही किजाएगी।

Post navigation

Previous: आग लगने से फसल जल कर राख
Next: प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.