Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये न्यायालय में पेश हुआ कुख्यात अंगद राय, आरोप हुआ सिद्ध

विशेष संवाददाता 07-06-2024
IMG-20240607-WA0096.jpg

गाजीपुर। जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल अंगद राय व गोरा राय के मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश SC/ST एक्ट शक्ति सिंह की अदालत में हुई अंगद राय को बिहार के भभुआ जिला कारागार से जरिये VC सुनवाई हेतु पेश किया गया। जहां न्यायालय द्वारा अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने अपनी बहस अभियोजन के अनुसार जितेंद्र राम पुत्र शिवनाथ राम जिला कारागार में निरूद्ध था। बीते 22 अप्रैल 2009 को बंदी कैदी अंगद राय व उमेश उर्फ गोरा राय जो बैरक नंबर दस में रहते हैं वहां पर वादी रोजाना झाड़ू लगाने जाता था। परंतु फोड़ा होने के कारण वादी सफाई करने नहीं गया। उसी पर वादी को बुलाकर मारा पीटा जिससे बाया हाथ टूट गया और जातिसूचक शब्दों से गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया।
वादी के सूचना पर थाना कोतवाली में दोनों आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने उक्त मामले में दोनों आरोपियों के विरूद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया।
दौरान विचारण गवाही के समय गवाह प्रमोद गिरी उर्फ पप्पू गिरी को आरोपियों के द्वारा गवाही न करने के लिए जान माल की धमकी देने लगा तदोपरांत गवाह ने आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया था।
अभियोजन ने गवाह को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराया और गवाह का न्यायलय में बयान अंकित हुआ मुकदमे में कुछ सात गवाहों की गवाही होने के उपरांत आज दोनों अभियुक्त गोरा राय व अंगद पर सिद्ध हुआ।
दस जून को सजा सुनाई जाएगी जिसमें गोरा भभुआ जेल में निरुद्ध है और अंगद को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया और दस जून को व्यक्तिगत रूप से भभुआ जेल से अंगद को तलब करने का आदेश पारित हुआ।

Post navigation

Previous: जखनिया विधानसभा आसपा के कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी का किया इजहार
Next: सीएमओ के कार्यवाही के बाद भी कैसे संचालित हो रहा भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर ?

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.