Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

ओवर लोडेड फीडर पर विद्युत विभाग का रेड, बकाया पर कई लोगो की काटी बिजली

विशेष संवाददाता 19-06-2024
IMG-20240619-WA0122.jpg

गाजीपुर। शहर एसडीओ सुधीर कुमार ने मुहल्ला साहबान तकिया, सुजावलपुर, झंडातर, मार्किनगंज, कचौड़ी गली मुहल्ले में सब्जी मंडी फीडर उपकेंद्र लोटन इमली से सप्लाई की जाती है उस फीडर पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमे उन्होंने बताया कि इस फीडर पर पिछले 15 दिनों से बार बार शिकायत ट्रांसफार्मर फुंकने,तार टूटने की मिल रही थी, जिसके वजह से 24 घंटे बिजली सुचारू रूप से इस मुहल्लो में नही हो पा रही थी जिसके वजह से इन मुहल्लो में बिजली कर्मियों संग एक एक घर को चेक किया गया जिसमे कुल 47 परिसरों को चेक किया गया जो मीटर बाईपास में 10 लोगो के उपर एफआईआर दर्ज किया गया जिनमे 5 लोगो का लोड अधिक पाया गया जो मौके पर बढ़ाया गया वही 6 लोगो का Lmv 1 घरेलू से Lmv 2 कमर्शियल में कनवर्ट किया गया एवम 14 लोगो का बकाया पर पोल से लाइन खोला गया वही एसडीओ टाउन विद्युत बकायेदार उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने की अंतिम चेतावनी देते हुवे बताया कि जब तक बकाया बिल का भुगतान नहीं होगा तब तक पोल से केबिल नही जोड़ी जायेगी वही अगर कोई भी बकाया बिल जमा किए बगैर अपनी लाइन पोल से जोड़ता हुवा पाया गया तो सीधे विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज की जाएगी। वही विद्युत उपभोक्ताओं से अपील भी किया की विद्युत खपत हिसाब से सभी लोग करे क्योंकि गर्मी में बिजली की मांग अधिक बढ़ जाने से एवम प्रचंड गर्मी के वजह से बार बार ट्रांसफार्मर जल रहे हैं,तार टूट रहे हैं जिसके वजह से बिजली कर्मी इस तपती धूप में तन मन से आप लोगो तक सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति देने के लिए तत्पर है। तो कृपया अनावश्यक रूप से बिजली खर्चा ना करे एवम बिजली कर्मियों का साथ दे। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अवर अभियंता लोटन इमली प्रमोद यादव लाइनमैन हामिद अंसारी,लक्खू,सत्यपाल,धर्मेंद्र यादव सहित समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: दो साल से सड़क निर्माण का कार्य अधूरा अधिकारी मौन
Next: कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.