Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

हिंदु स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

विशेष संवाददाता 21-06-2024
IMG_20240621_133614.jpg

जमानिया। हेल्थ इस वेल्थ (स्वास्थ्य ही धन है), यह पंक्ति हम सब ने कभी न कभी जरूर सुनी होगी और यह सत्य भी है क्योंकि ऐसा कहा जाता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास संभव है। अगर तन स्वस्थ रहेगा तो जीवन भी स्वस्थ व दुरुस्त रहेगा। योग शब्द संस्कृत के युज से निकला है, जिसका अर्थ जोड़ना या एकजुट करना  होता है। भारत में योग की परंपरा लगभग 5000 वर्ष से भी अधिक पुरानी है।  इतना ही नहीं यह गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने व इनके संक्रमण से कोसों दूर रखने में भी सहायक होता है।  यही कारण है कि योग के महत्व को देखते हुए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

इसी क्रम में आज स्टेशन बाजार स्थित हिंदु स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को योग के महत्व के बारे में बताया गया साथ ही योग के नियमों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्र छात्राओं ने समय से उपस्थित होकर योग में भाग लिया । तत्पश्चात  91 यूपी बटालियन के द्वारा आयोजित “प्लास्टिक के उपयोग के प्रति 7 आर जागरूकता”  Re think, Re Design, Re manufacture, Re purpose, Re cycle, Re cover, Re use के बारे में  एनो डा0 अंगद प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से कार्यक्रम संचालित कर समस्त कैडेटों को जागरूक किया गया। इस वेबिनार में कैडेट महजबीन, अनुराधा,ज्योति, नेहा, मुस्कान, प्रदीप, अनिवेश, वसीम, अरुण, अमित आदि समेत सभी कैडेट्स मौजूद रहें।
उक्त अवसर पर प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह, प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो अरुण कुमार,एसोसिएट प्रो मदनगोपाल सिन्हा ,अंगद प्रसाद तिवारी, इंद्रभान सिंह, बिपिन कुमार ,मातेश्वरी प्रसाद सिंह ,मनोज सिंह ,अमित सिंह ,राकेश चौबे,रविउद्यान,बलिराम सिंह,कमलेश आदि समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Post navigation

Previous: एक लाख 80 हजार की वसूली
Next: ट्राली कि चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.