Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

ट्राली कि चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

विशेष संवाददाता 22-06-2024
IMG-20240621-WA0065.jpg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरुइन गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे ट्रैक्टर ट्राली कि चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार महली गांव निवासी सन्नी (14) खरीदारी करने के लिए स्टेशन बाजार साइकिल से आया था और खरीदारी कर वापस अपने घर महली लौट रहा था। बरुइन गांव के पास एक दुकान के सामने सड़क के किनारे खड़े होकर धूप से बचने के  लिए सिर पर गमछा बांध रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर ट्राली बैक करने लगा। बैक करने के दौरान लोगों ने आवाज भी लगाया कि पीछे युवक खडा है लेकिन वह किसी कि नहीं सूना और साइकिल सवार के ऊपर ट्रैक्टर की टाली चढा दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वही घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आस पास के  लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव को पकड़ कर रोने बिलखने लगे। पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझा कर शव को कब्जे में लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि मृतक सन्नी महली गांव का रहने वाला है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। फरार चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रैक्टर और ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।

Post navigation

Previous: हिंदु स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Next: अधिवक्ता के साथ हुए बदसलूकी के विरोध में उतरे अधिवक्ता

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.