Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अधिवक्ता के साथ हुए बदसलूकी के विरोध में उतरे अधिवक्ता

विशेष संवाददाता 22-06-2024
IMG-20240621-WA0124.jpg

जमानिया। तहसील में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने सेवराई तहसील में अधिवक्ता के साथ बदसलूकी और हाथापाई के विरोध में नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश सिंह यादव ने कहा कि सेवराई तहसील में दो लेखपाल आशुतोष यादव व मृत्युंजय राय द्वारा अधिवक्ता उपेन्द्र उपाध्याय के साथ बदसलूकी और हाथापाई की गई। जिस पर बार एसोसिएशन सेवराई का समर्थन स्थानीय बार एसोसिएशन कर रहा है। जिस कारण से शुक्रवार को एक दिन सांकेतिक न्यायिक बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने उच्चाधिकारी से मांग की कि घटना की किसी निष्पक्ष अधिकारी से जांच करा कर दोषी लेखपाल द्वय के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने‚ बैठने से लिए सेवराई तहसील में हाल निर्माण‚ पेयजल‚ शौचालय आदि की व्यवस्था करने आदि से संबंधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिस पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सचिव  कमल कांत राय, पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह यादव, उदय नारायण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, पंकज तिवारी, फैसल होदा , मेराज हसन, घनश्याम सिंह, सुनील कुमार, रवि प्रकाश, दिग्विजय तिवारी, जयप्रकाश, काजी शकील, नरेंद्र राय, अमरनाथ राम, बृजेश कुशवाहा व समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: ट्राली कि चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत
Next: अवैध अतिक्रमण पर न्यायालय के आदेश के बाद नीद से जागा तहसील प्रशासन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.