Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

किशोर को लाठी से पिटाई करने का वीडियो वायरल का पुलिस ने लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 03-07-2024
IMG_20240703_231056.jpg

भांवरकोल। पुलिस ने एक वृद्ध द्वारा किशोर को लाठी से पिटने का वीडियो वायरल होने का संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत मसोन के केवड़ा निवासी चंद्रजीत यादव के विरुद्ध कानून की नई धाराओं के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (1 ), 352 तथा 351 (2) के तहत मामला पंजीकृत कर वांछित धाराओं के तहत उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। केवड़ा निवासी जय नारायण यादव ने तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र अनिल यादव को आम तोड़ने की बात को लेकर उसके ही गांव के चंद्रजीत यादव ने लाठी से बुरी तरह मार पीट कर चोटिल कर दिया । पुलिस ने  मारपीट के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़ित अनिल यादव के पिता जय नारायण यादव की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने विधि कार्रवाई करते हुए पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के पश्चात  बुधवार को आरोपित चंद्रजीत यादव को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर विधि कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती । वायरल वीडियो तथा पीड़ित के पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित अनिल यादव का चिकित्सकीय परीक्षण करने के पश्चात अभियुक्त चंद्रजीत यादव को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

Post navigation

Previous: भ्रष्ट कर्मचारियों पर विजिलेंस की कड़ी नजर हेल्पलाइन जारी, शिकायत पर तुरंत एक्शन
Next: तेज बारिश से टूटा बिजली का पोल गांव में बिजली आपूर्ति बाधित

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.