Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार की हत्या करने की हो रही साज़िश

विशेष संवाददाता 19-07-2024
IMG-20240718-WA0186.jpg

गाजीपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले व पर्दाफाश करने को लेकर चर्चा में रहने वाले जिले के एक पत्रकार ने नवागत पुलिस अधीक्षक से हत्या की षड्यंत्र रची जाने की गुहार लगाई है।
दरअसल दो महीने से स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलने वाला पत्रकार अमित उपाध्याय ने अपनी हत्या होने की रची जा रही षड्यंत्र को लेकर नवागत एसपी डॉ ईरज राजा से प्रार्थना पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है।
पत्रकार अमित उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरे द्वारा जनहित को देखते हुए नंन्दगंज थाना क्षेत्र के नंन्दगंज बाजार स्थित भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर के बीते दिनों डाॅक्टर दिवंगत हो जाने के बाद भी अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट पर दिवंगत डॉक्टर का हस्ताक्षर कर दिया जा रहा था। मामला सीएमओ के यहां जाने पर सीएमओ ने बंद करने का निर्देश दिया जा रहा था। लेकिन उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर कि लागातार रिपोर्ट आने से जनहित को देखते हुए मेरे द्वारा आवाज उठाता गया और कुछ दिनों से भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद था। लेकिन कुछ दिनों पूर्व उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक मुजिबुल्लाह सिद्दीकी द्वारा कुछ लोगों से फोन कराकर दबाव बनाया जाने लगा जिसका रिकार्डिंग उपलब्ध है।
फिर फर्जी मुकदमों में‌ हमको फंसाने की साज़िश रची गई। लेकिन मेरे द्वारा लागातार आवाज उठाने का काम किया गया। जिससे अब भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक मुजिबुल्लाह सिद्दीकी, दिलीप गुप्ता,कैफ सैफ,शुभम चौबे व पांच से छः लोग हमारी हत्या कराना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि इन लोगों द्वारा मेरी कभी भी हत्या की जा सकती है।
इस संबंध में पत्रकार अमित उपाध्याय ने बताया कि अगर आप निष्पक्षता से आवाज उठायेंगे तो या तो आपको फर्जी मुकदमों में फसा दिया जायेगा या तो आपकी हत्या करा दी जाएंगी।
एक सवाल पर उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा लागातार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया जाता है और यह संघर्ष जारी रहेगा चाहे जान क्यों न चली जाए। यह सब पूरे मामले में कुछ पत्रकार भी हैं जो यह सब करवाना चाहते हैं।

Post navigation

Previous: निर्देश:एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Next: खेत में काम कर रहे पिता की भूख मिटाने निकले चार भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.