Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

तीन वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा

विशेष संवाददाता 27-07-2024
IMG-20240727-WA0195.jpg

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर थाना पुलिस ने मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के दर्ज मुकदमे से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अलाउद्दीन पुत्र कबड्डू नट, मुरतजा अहमद पुत्र रियासत तथा मन्टी अहमद पुत्र भोला अहमद निवासीगण ग्राम निजामुद्दीनपुर चौरा थानादुल्लहपुर जनपद गाजीपुर रहे।
गत इक्कीस जुलाई को वादी द्वारा थाना दुल्लपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनके विद्यालय कमला पाण्डेय महिला विद्यालय निजामुद्दीनपुर चौरा पर आकर अख्तार नट पुत्र जब्बार सहित आठ ज्ञात और दर्जन भर अज्ञात लोगों द्वारा मेरे लडके और भतीजे को गेट से खीचकर, गाली गलौज देते हुए लोहे के राड व तमन्चा के बट से मारा पीटा गया व जान से मारने की धमकी दी गयी है। वहीं सौरभ पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र पाण्डेय को मारपीट कर बेहोश/ लहुलुहान कर दिया गया था। वादी की तहरीर के आधार पर थाना दुल्लपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी है।
अभियुक्तों को गिऱफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक होरिल यादव तथा आरक्षी ज्ञानेन्द्र कुमार व विनय सिंह शामिल रहे।

Post navigation

Previous: लावारिश अवस्था में मिला एक बालक
Next: गुणवत्ता पूर्ण वाले फोन पाकर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.