Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

खुले में संचालित हो रहे ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दे रहे हैं दावत

विशेष संवाददाता 31-07-2024
IMG-20240730-WA0229.jpg

गाजीपुर। शहर में तमाम स्थानों पर रखे खुले में ट्रांसफॉर्मर मौत को दावत दे रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की इस लापरवाही से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सुभाषनगर स्थित शाह फैज पब्लिक स्कूल के दरवाजे के पास रखे ट्राली ट्रांसफॉर्मर को हटवाने के लिए विद्यालय प्रशासन अधिकारियों के चक्कर लगा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्कूल के मुख्य गेट के सामने रखे ट्रांसफॉर्मर के कारण स्कूल के बसों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक कई हफ़्तों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया गया था। जो अभी तक विद्युत विभाग द्वारा अभी तक हटाया नही गया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगने के कारण बसों को आने जाने में दिक्कतें तो आ ही रही हैं साथ ही बच्चों में भी इसको लेकर भय का माहौल बना हुआ है। शाह फैज स्कूल के समीप लगाए गए ट्रांसफॉर्मर में कई बार आग लग चुकी है। स्कूल के बच्चे कई बार बाल-बाल बचे हैं। शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर को हटाने या सुरक्षित करने की जहमत विद्युत विभाग द्वारा नहीं उठाई गई है। विद्यालय के मुख्य गेट पर विद्युत ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। पिछले हफ्ते स्पार्किंग होने से कई बच्चे भी घायल होने से बच गए थे। कई बार अधिकारियों को ट्रांसफॉर्मर हटाने के बारे कहा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसी भी समय किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। 10 और 26 जुलाई को विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता द्धितीय के अधिकारी को पत्र के माध्यम से इस मामले का संज्ञान भी दिलाया था लेकिन अभी तक विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसा ही मामला नगर के मिश्रबाजार स्थित एक स्कूल का है। जहां भी एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है जो खुले में है। इस स्कूल के बच्चे भी डर डर के स्कूल जाने पर विवश हैं। क्योंकि विद्युत विभाग के अधिकारी तो मौन साधे हुए हैं।

Post navigation

Previous: दिव्यांग बच्चे अपने को उपेक्षित न समझे : सुरेंद्र सिंह
Next: खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी मचा हड़कंप

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.