Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

विषैला पदार्थ खा लेने से नाबालिग की मौत

विशेष संवाददाता 08-08-2024
khabarimg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरूईन गांव में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे एक नाबालिक ने विषैला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत देर शाम करीब 5 बजे हो गई।
मृतिका की माता का आरोप है कि सुबह परिवार के लोग सोहनी के लिए खेत पर चले गए और लौटे तो घर पर नाबालिग नहीं थी। पड़ोस के एक घर से कुछ आवाजे आ रही थी। शक होने पर घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने लगे। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ कर घर में घुसे। जहां मेरी पुत्री जमीन पर गिरी थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आनन फानन में  उसको निजी अस्पताल लेजाया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद करीब 5 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्रभारी चिकित्सक डा रवि रंजन ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बालिका का शव लेकर कोतवाली पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतिका चार बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घटना जानकारी में है अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। बालिका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Post navigation

Previous: किसानों की समस्या को लेकर पंप कैनाल पहुंचे प्रतिनिधि मन्नू सिंह
Next: गंगा का तेजी से बढ़ रहा जल स्तर

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.