Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

स्वास्थ विभाग की मेहरबानी सेअवैध रूप से संचालित हो रहा एमडी हॉस्पिटल

विशेष संवाददाता 21-08-2024
IMG-20240821-WA0204.jpg

गाज़ीपुर। गाज़ीपुर में एक तरह से देखा जाए तो अवैध क्लिनिक और पैथोलाजी की भरमार है।वही एक बार फिर से एमडी अस्पताल का मामला सुर्खियों में है बात उसी एमडी हॉस्पिटल की है जो अस्पताल के आड़ में संचालक जमाता है पत्रकारिता का धौंस दिखाकर संचालित कर रहा है हॉस्पिटल। कुछ दिन पहले इस हॉस्पिटल पर डिप्टी सीएमओ का छापा भी पड़ा था लेकिन धीरे-धीरे मामला भी शांत हो गया इतना ही नहीं फिर हौसला बुलंद फर्जी अस्पताल संचालक ने जगह बदलकर दूसरे जगह कस्बा कोइरी पंचायत भवन शादियाबाद के बगल में अपना हॉस्पिटल संचालित करने लगा। सूत्रों से जानकारी मिली कि अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल क्लिनिक पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी भूमिका नजर आ रही है।वही जिला अधिकारी आर्यका अखौरी ने जिले में एक टीम गठित कर सभी अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटलों पर जांच कर एफआईआर करने का निर्देश दिया है लेकिन किसी को सुनाई ही नहीं देता है कि हमें क्या करना है वही बात करें अगर डॉक्टर की तो डॉक्टर एक भगवान का रूप माना जाता है लेकिन वही डॉक्टर बिना डिग्री धारक होकर और अवैध रूप से हॉस्पिटल खोल कर धन उगाही का धंधा बना लिया गया है जिसका प्रभाव सीधे स्वास्थ्य विभाग की उनकी ईमानदार डॉक्टर व अस्पताल संचालकों पर पड़ रहा है अवैध अस्पताल संचालक लोगों के जीवन से क्रिकेट मैच की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं अभी हाल ही में सेवराई तहसील क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की मौत हुई थी अस्पताल के खिलाफ परिवार वालों ने धरना प्रदर्शन किया जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग कुंभकरण नींद से उठा और नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर फिर एक वीडियो वायरल होने लगा जिसमें डॉक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को भी कमीशन देने का जिक्र किया जब भी प्रमुखता से किसी मामले को प्रकाशित किया जाता है तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर जांच के नाम पर थोड़ा बहुत कार्रवाई का आश्वासन दे देते हैं लेकिन वह कार्रवाई धरातल पर शून्य के बराबर नजर आती है।एमडी अस्पताल शादियाबाद का सीएमओ डॉक्टर देश दीपक पाल ने दिया जांच कर करवाही का आश्वाशन ऐसे अवैध अस्पतालो पर लगेगा अब जल्द ताला।

Post navigation

Previous: वृहद ऋण मेला में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने किया ऋण वितरण
Next: नवागत पुलिस अधीक्षक के दावे हवाहवाई हो रहे साबित

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.