Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पुलिस के लिए चुनौती बने चोर, महिला सुरक्षा के लिए बने पिंक बुथ को बनाया निशाना

विशेष संवाददाता 11-09-2024
20240818_1415341901789678395152763.jpg

जमानियां। विकासखंड तिराहे के पास महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाये गए पिंक बुथ में मंगलवार की देर रात चोरों ने हाथ साफ कर पुलिस विभाग को ही चुनौती दे डाली। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कालेज के समीप व विकास खंड तिराहे के पास स्थित पिंक बूथ का चोरो ने दरवाजे का शीशा तोडा और अंदर दाखिल हुए और कुर्सी चुरा फरार गए। चोरों ने पिंक बूथ में लगे पंखे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दिन भर नगर सहित ग्रामीण इलाकों में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना है कि पिंक बूथ में रात के समय कोई नहीं रहता है। जिस कारण से घटना हुई है। महिलाओं की सुरक्षा‚ समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए बनाए गए यह बूथ स्वयं ही सुरक्षित नहीं है। यही कारण है कि सवाल उठ रहे है और लोगों का कहना है कि पुलिस रात्रि गश्त के नाम पर खानापूर्ति करती है। पुलिस की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है। कहने को तो कोतवाल‚ सीओ सहित अन्य उप निरीक्षक पूरी रात गश्त कर रहे है लेकिन सच्चाई यही है कि गश्त के नाम पर खानापूर्ति ही हो रहा है। जब कोतवाली और तहसील से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पिंक बूथ की सुरक्षा पुलिस नहीं कर पा रही तो दूर दराज के इलाकों का क्या हाल है इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पिंक बूथ से चोरी की घटना के बारे में सूचना मिला है। चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए टीम लगी है।

Post navigation

Previous: पुलिया पर बैठने का कारण पूछने पर युवक को पीटा मुकदमा दर्ज
Next: राधा अष्टमी के अवसर पर धूम-धाम मनाया गया राधा रानी का जन्मोत्सव

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.