Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के पत्र का डीएम ने लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 18-09-2024
IMG-20240918-WA0209.jpg

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को एक पत्र देकर इस बात का निवेदन किया था कि ऐसे तथाकथित पत्रकारों पर कार्रवाई की जाये जो सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं जैसे अस्पताल,शिक्षण संस्था,सरकारी कर्मचारियों,और डाक्टर आदि के यहां जाते हैं और उनसे पत्रकार होने का धौंस दिखाकर पैसों की वसूली करते हैं।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एसोसिएशन के इस पत्र का संज्ञान लेते हुए सभी कार्यालय अध्यक्षों को इससे संबंधित एक पत्र जारी कर दिया है जिसमें कहा गया है कि गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के पत्र का संज्ञान लेते हुये ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करें।
गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी द्वारा जारी किये इस पत्र के लिये उनको धन्यवाद दिया है।पत्रकारिता की छवि खराब करने वाले ऐसे तथाकथित पत्रकारों की वजह से वास्तविक रूप से पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की छवि आमजन में खराब हो रही थी।एसोसिएशन के इस कदम से पत्रकारिता की छवि समाज में खराब करने वाले तथाकथित पत्रकारों पर लगाम लगेगा।

Post navigation

Previous: एक सेन्टीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
Next: किसानों को किसान सम्मान निधि ना मिलने के तीन प्रमुख कारण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.